सुषमा स्वराज के निधन पर क्या बोलीं अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की बेटी इवांका

नई दिल्ली। पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी और उनकी वरिष्ठ सलाहकार इवांका ट्रंप ने शोक जताया है। इवांका ने सुषमा स्वराज को भारत और दुनिया भर में महिलाओं के लिए एक चैंपियन बताया है। उन्होंने ट्वीट में कहा, 'भारत ने एक समर्पित और लोकसेवक नेता को खो दिया है। सुषमा स्वराज भारत और दुनिया भर में महिलाओं के लिए एक चैंपियन थीं। उनसे परिचित होना एक सम्मान की बात थी।'

'महिलाओं की चैंपियन को हमने खो दिया'

'महिलाओं की चैंपियन को हमने खो दिया'

पूर्व विदेश मंत्री और भारतीय जनता पार्टी की कद्दावर नेता सुषमा स्वराज अब हमारे बीच नहीं हैं। मंगलवार रात दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में उनका निधन हो गया, वे 67 वर्ष की थीं। एक राजनेता के तौर पर सुषमा स्वराज का अंदाज बेहद खास रहा। यही वजह है कि उनको देश ही दुनियाभर में नेता काफी पसंद करते थे। यही वजह है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी और उनकी वरिष्ठ सलाहकार इवांका ट्रंप ने उनके निधन पर शोक जताते हुए उन्हें ट्वीट करके अपनी श्रद्धांजलि दी है।

'भारत ने एक समर्पित नेता और लोक सेवक को खो दिया'

इवांका ट्रंप ने ट्वीट में कहा, 'पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन से भारत ने एक समर्पित नेता और लोक सेवक को खो दिया है। सुषमा स्वराज भारत और दुनिया भर में महिलाओं के लिए एक चैंपियन थीं, और उन्हें जानना एक सम्मान की बात थी।' बता दें कि इवांका ट्रंप महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर आधारित एक कार्यक्रम में सुषमा स्वराज से मिली थीं।

अमेरिका के विदेश मंत्री ने किया ये ट्वीट

सुषमा स्वराज के निधन पर अमेरिका के विदेश मंत्री ने भी दुख व्यक्त किया और अपनी श्रद्धांजलि दी है। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो ने ट्वीट में लिखा, 'मेरी मित्र और भारत की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। वह एक मजबूत साथी थीं जिन्होंने हमारे विचारों को साझा किया कि ज्यादा लोकतांत्रिक विश्व अधिक शांतिपूर्ण होता है। उनके परिवार और भारत की जनता के प्रति मेरी संवेदना है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+