जब सुषमा स्वराज ने विनेश फोगट से कहा- 'तुम हमारी बेटी हो'
नई दिल्ली। जहां एक ओर साक्षी मलिक ने रियो में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन कर दिया है, वहीं दूसरी ओर साक्षी मलिक की साथी विनेश फोगट चोटिल हो गई हैं। 21 साल की विनेश फोगट को मांसपेशी में चोट लग गई है, जिसके चलते उन्हें क्वार्टरफाइनर में ही मैच से बाहर होना पड़ा है।

विनेश फोगट के चोटिल होने पर सुषमा स्वराज ने उन्होंने ट्वीट करके कुछ अच्छे शब्द कहे हैं। सुषमा स्वराज ने विनेश फोगट को ट्वीट करके कहा है- विनेश तुम हमारी बेटी हो। जिस भी चीज की जरूरत होगी जरूर बताना।
विनेश फोगट को कुश्ती के 48 किलोग्राम वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में दाहिने घुटने में चोट लग गई थी। उस समय फोगट चीन की महिला पहलवान सुन यानन से लड़ रही थीं।

खेल अधिकारियों के मुताबिक विनेश की इस चोट को ठीक होने में करीब हफ्ते भर का समय लग जाएगा। विनेश फोगट ने ट्वीट करके अपने प्रशंसकों को अपनी स्थिति बताई और सभी को धन्यवाद भी किया।
आपको बता दें कि जब फोगट को स्ट्रैचर पर ले जा रहे थे उस समय भी दर्शकों ने फोगट का खूब अभिनंदन किया। इतना ही नहीं, चीन की जिस महिला सुन यानन से उनकी लड़ाई हो रही थी, वह भी खेल भावना का अच्छा प्रदर्शन करते हुए फोगट के साथ बाहर तक आईं और उनका बैग भी उठाने का प्रयास किया।












Click it and Unblock the Notifications