जानिए सुषमा स्‍वराज की बेटी बांसुरी को, जिनको भाजपा में मिली ये अहम जिम्‍मेदारी

दिवंगत सुषमा स्‍वराज की बेटी बांसुरी ने भी सियाासत में एंट्री कर ली है। भाजपा ने अहम जिम्‍मेदारी दी गई है।

Bansuri Swaraj

भाजपा की दिग्गज और ओजस्‍वी नेता और पूर्व विदेश मंत्री स्‍वर्गीय सुषमा स्‍वराज की बेटी बांसुरी अपने मां के पद चिन्‍हों पर चलते हुए राजनीति में एंट्री करने वाली हैं। भारतीय जनता पार्टी ने दिवंगत सुषमा स्‍वराज की बेटी को भाजपा की कानूनी प्रकोष्‍ठ का सह-संयोजक नियुक्‍त किया है। बांसुरी ने सोशल मीडिया के जरिए पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत पार्टी के वरिष्‍ठ नेताओं को आभार व्‍यक्‍त किया है।

Bansuri Swaraj

भाजपा के कानूनी प्रकोष्‍ठ में एंट्री कर अपनी सियासी पारी की शुरूआत करने जा रही बांसुरी देश की सर्वोच्‍च न्‍यायालय में वकालत करती हैं । दिल्‍ली बार कॉउंसिल में 2007 में उन्‍होंने रजिस्‍ट्रेशन करवाया जिसके बाद से वो प्रैक्टिस कर रही हैं।बांसुरी क्रिमिनल केस के अलावा रियल एस्टेट, टैक्स, कॉन्ट्रैक्ट्स से जुड़े केस लड़ती आईं हैं और दिग्गज लोगों के सानिध्‍य में काम कर चुकी हैं।

बांसुरी ने इंग्लिश लिट्रेचर में वॉरविकी विवि से बीए ऑनर्स की डिग्री ली है। ग्रेजुएशन कंप्‍लीट करने के बाद बांसुरी ने लंदन बीपीपी लॉ स्‍कूल से वकालत की डिग्री हासिल की ऑक्‍सफोर्ड विवि के सेंट कैथरीन कॉलेज से मास्‍टर डिग्री हासिल की है। बांसुरी ने कानून में बैरिस्टर के रूप में भी योग्यता प्राप्त की है।

बांसुरी ने भाजपा में अहम जिम्‍मेदारी मिलने के बाद धन्‍यवाद देते हुए लिखा

मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा, बीएल संतोष, वीरेंद्र सचदेवा की आभारी हूं, जिन्होंने मुझे दिल्ली बीजेपी लीगल सेल की सह-संयोजक के रूप में पार्टी की सेवा करने का अवसर दिया।

बांसुरी स्वराज सबसे पहले उस समय खूब चर्चा में आईं थीं जब उन्‍हें वो पूर्व IPL कमिश्नर ललित मोदी की लीगल टीम से जुड़ी थीं। उस समस भाजपा ने अपने बचाव में कहा था सुषमा स्वराज की बेटी का अपना प्रोफेशन है और वो अपना काम चुनने के लिए पूर्ण रूप से स्‍वतंत्र हैं।

Recommended Video

      Sushma Swaraj की बेटी Bansuri Swaraj को Delhi BJP में मिली बड़ी जिम्मेदारी | वनइंडिया हिंदी

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+