अपने ही अंदाज में सुषमा ने दिया मीडिया को जवाब

नई दिल्‍ली। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कैबिनेट का विस्‍तार किया। वर्ष 2014 में सरकार बनने के बाद से मोदी सरकार का यह दूसरा कैबिनेट विस्‍तार था। कार्यक्रम में जहां सभी मंत्री मौजूद थे तो वहीं विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज की गैरमौजूदगी सभी को खल रही थी। उनके ना आने की वजह से मीडिया अपनी ही अटकलें लगाने में बिजी हो गया।

sushma-swaraj-medi-cabinet-expansion

उन्‍होंने भी मीडिया को अपने ही अंदाज में जवाब दिया और बताया कि आखिर वह क्‍यों नहीं कार्यक्रम में आ पाई। सुषमा ने मीडिया को इस मुद्दे पर सलाह भी दी कि मीडिया अपनी तरीके से हेडलाइन लगाने से बचे।

सुषमा के इस ट्वीट पर उनकी वाहवाही भी हुई और उन्‍होंने यह बात साबित भी कर दी कि वह क्‍यों ट्विटर पर हिट हैं।

कैबिनेट विस्तार से पहले सुषमा ने मीडिया को एड्रेस करते हुए ट्वीट किया, 'कृपया इस हेडलाइन से बचें- शपथ ग्रहण समारोह में नहीं आईं सुषमा।'

सुषमा ने वजह भी बताई और कहा कि वह हंगरी के विदेश मंत्री से मिल रही हैं, इस कारण राष्ट्रपति भवन नहीं जा पाएंगी।



Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+