स्वागत: भारत लौटने पर मोदी की अगवानी करने पहुंचीं सुषमा स्वराज
नई दिल्ली। जापान से विदेशी नीति पर वार्ता करके लौटे पीएम मोदी की अगुवानी श्ााही अंदाज में की गई। प्रधानमंत्री की सफल जापान यात्रा पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज अगवानी के लिए हवाईअड्डे पहुंचीं और उनकी यात्रा के लिए बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने वापसी के बाद ट्वीट किया, ‘मैं अपनी यात्रा के दौरान स्नेह, गर्मजोशी और अद्भुत सत्कार के लिए जापान के लोगों का शुक्रिया अदा करता हूं। धन्यवाद जापान।' संदेश को जापानी भाषा में भी ट्वीट किया गया।
जैसे ही हवाईअड्डे पर पीएम मोदी उतरे, सुषमा विशेष विमान के पास गुलदस्ता लिये हुए पहले ही उनके स्वागत के लिए खड़ी थीं। सुषमा को मोदी से कुछ कहते भ्ाी देखा गया।
पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘विदेश मंत्री सुषमा स्वराजजी ने मुझसे कहा कि यात्रा ने जापान से हमारे संबंधों के बारे में भारत में बहुत सकारात्मक और आशावादी माहौल बनाया है।
सूत्रों ने बताया कि सुषमा ने खासतौर पर प्रधानमंत्री की जापान यात्रा की सफलता व्यक्त करने के लिए हवाईअड्डे पर जाकर उनका स्वागत करने का निश्चय किया। हालांकि यह अब तक का अद्भुत राजनैतिक नजारा देखने को मिला जब किसी मंत्री ने इस तरह यात्रा के बाद पीएम की अगुवाई की।












Click it and Unblock the Notifications