मदद को आगे आईं सुषमा स्वराज, सच होगा सीकर की भानुप्रिया का अमेरिका में पढ़ने का सपना

मदद को आगे आई सुषमा स्वराज, सच होगा सीकर की भानुप्रिया का अमेरिका में पढ़ने का सपना

नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के हस्तक्षेप के बाद राजस्‍थान के सीकर की रहने वाली भानूप्रिया को अमेरिका का वीजा मिल गया है। भानूप्रिया को पढ़ाई के लिए अमेरिका जाना है, वो काफी समय से इसके लिए कोशिश कर रही थीं लेकिन उन्हें वीजा नहीं मिल पा रहा था। इसको लेकर उन्होंने सुषमा से मदद की अपील की तो सुषमा ने इस पर ध्यान दिया और भानूप्रिया को वीजा मिल गया।

अमेरिका की कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी में पढ़ेगी भानूप्रिया

अमेरिका की कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी में पढ़ेगी भानूप्रिया

17 साल की भानूप्रिया अमेरिका में कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करेंगी। विदेश मंत्री के हस्‍तक्षेप के बाद सीकर की भानूप्रिया हरितवाल को अमेरिका की कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस विषय में पढ़ाई करने के लिए वीजा मिल गया है। सीकर जिले के जलालपुर की रहने वाली भानुप्रिया हरितवाल ने 2015 में राजस्थान बोर्ड की10वीं की परीक्षा में स्टेट मेरिट में दूसरा स्थान पाया था। राजस्थान सरकार की एक योजना के तहत स्नातक स्तर की चार साल की पढ़ाई के लिए एक करोड़ रुपये की छात्रवृति उसको मिली है।

 दो बार निरस्त हुआ वीजा

दो बार निरस्त हुआ वीजा

भानूप्रिया ने वीजा के लिए आवेदन किया था लेकिन अमेरिका दूतावास ने भानूप्रिया का दो बार वीजा निरस्‍त कर दिया था। इसको लेकर भानूप्रिया सीकर की सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती से मिलीं तो वो उनको लेकर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के पास पहुंचे। सुषमा ने इसमें हस्तक्षेप किया तो भानूप्रिया को वीज मिल गया। राजस्थान सरकार के जनसपंर्क विभाग के ट्विटर अकाउंट पर भानूप्रिया की सुषमा स्वराज से मुलाकात की तस्वीर शेयर की है।

 ट्विटर पर भी लगातार मदद के लिए आते हैं सुषमा को मैसेज

ट्विटर पर भी लगातार मदद के लिए आते हैं सुषमा को मैसेज

ट्विटर पर भी सुषमा स्वराज को लगातार वीजा और दूसरी परेशानियों को लिए लोग संपर्क करते रहते हैं और वो लगातार मदद भी करती हैं। दो दिन पहले ही हैदराबाद की रहने वाली महिला फरहाना ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मदद की गुहार लगाई है। फरहाना का कहना है कि उसकी दो बहनें रहमाना और नूर कुछ दिन पहले काम से सिलसिले में सऊदी अरब गई थीं। एक लोकल एजेंट उन्हें ब्यूटीशियन की नौकरी दिलाने का झांसा देकर विदेश ले गया था। अभी वहां उनका बुरा हाल है। फरहाना ने सुषमा स्वराज से कहा है कि सरकार उसकी बहनों को अपने देश वापस लाने में मदद करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+