त्रिपक्षीय बैठक में हिस्सा लेने के लिए सुषमा स्वराज चीन रवाना

नई दिल्ली। भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज मंगलवार शाम को चीन के लिए रवाना हो गई हैं। सुषमा 16वीं रूस-भारत-चीन त्रिपक्षीय बैठक में शामिल होने के लिए चीन गई हैं। बुधवार को झेजियांग के वुहान में तीनों देशों के प्रतिनिधियों की बैठक होगी। त्रिस्तरीय बैठक के अलावा सुषमा स्वराज चीन के विदेश मत्री वांग यी और रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ अलग से भी मुलाकात करेंगी।

Sushma Swaraj emplanes for China to attend Russia India China trilateral meeting

भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से यह कहा गया है कि बैठक में वैश्विक स्थिति, क्षेत्रीय विकास और मुद्दों के साथ ही वैश्विक चुनौतियों जैसे आतंकवाद पर वार्ता होगी। बैठक की अध्यक्षता चीन के विदेश मत्री वांग यी करेंगे।

ये बैठक एक ऐसे समय में हो रही है जब 13 दिन पहले पुलवामा में सीआरपीएफ पर आतंकी हमले में 40 जवानों की जान गई है। वहीं 26 फरवरी को भारत की वायुसेना ने पीओके में जैश के ठिकानों को ध्वस्त कर दिया है। इसके बाद से दोनों देशों के बीच तनाव का माहौल है। ऐसो में सुषमा स्वराज रूस और चीन के विदेशमंत्रियों के साथ बैठक में जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र से वैश्विक आतंकी घोषित कराने के मुद्दे पर बात कर सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+