'अगर एक दागी बिजनेसमैन की पत्नी को राजनीति में लाकर कांग्रेस खुश है तो अच्छी बात है'
बिहार के उपमु्ख्यमंत्री सुशील मोदी ने प्रियंका गांधी के राजनीति में कदम रखने को लेकर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उस महिला को सक्रिय राजनीति में लेकर आई है जिसका पति एक दागी व्यापारी है। उन्होंने कहा कि ऐसे करके कांग्रेस खुश हो रही है। बता दें कि राहुल गांधी की तुलना में प्रियंका गांधी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं और लोगों में उनको लेकर हमेशा से ही उत्साह रहा है। लोग उनके बारे में जानने के लिए हमेशा से ही उत्सुक रहते हैं। प्रियंका लोगों की भीड़ बटोरने में भी सफल रहती हैं।

क्या बोले सुशील मोदी?
हाल ही में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले प्रियंका गांधी को कांग्रेस का महासचिव बना दिया गया। इसपर लगातार कई नेताओं की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। ऐसे में सुशील मोदी ने तीखे लहजे में कहा है कि कांग्रेस उस प्रियंका गांधी को सक्रिय राजनीति में लाकर खुश है जिसका पति एक दागदार व्यापारी है।

'चेहरा मिलने से इंदिरा गांधी नहीं हो जाएंगी प्रियंका'
राजनीति में प्रियंका की एंट्री के बाद से ही उनकी चर्चाएं होने लगीं। ऐसे में बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता ने ट्वीट किया कि प्रियंका का चेहरा उनकी दादी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से मिलता है। इसपर सुशील मोदी ने जवाब दिया कि शक्ल मिलने से अगर इंसान उस लायक बन जाता तो बात ही क्या थी। अगर ऐसा होता तो हमारे पास एक से ज्यादा विराट कोहली और अमिताभ बच्चन जैसी प्रतिभाएं होतीं। पॉलिटिक्स में डुप्लीकेट से काम नहीं चलता। प्रियंका की शक्ल इंदिरा गांधी से मिल सकती है लेकिन वे कभी इंदिरा नहीं हो जाएंगी।

प्रियंका के पति रॉबर्ट वाड्रा के लिए क्या बोले सुशील मोदी?
सुशील मोदी ने कहा कि इंदिरा गांधी के पति फिरोज गांधी एक अच्छे वक्ता और ईमानदार सांसद थे। उनमें अपने ससुर जवाहर लाल नेहरू के खिलाफ बोलने की हिम्मत थी। लेकिन प्रियंका के पति रॉबर्ट वाड्रा अवैध जमीनी विवादों में उलझे हुए है। अगर ऐसे शख्स की पत्नि को कांग्रेस अपने साथ लाना ही चाहती है तो अच्छी बात है।












Click it and Unblock the Notifications