राबड़ी के आरोप पर सुशील मोदी का पलटवार, बोले- मेरी संपत्ति अवैध निकली तो लालू फैमिली को कर दूंगा दान

पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आरोप पर पलटवार किया है। सुशील मोदी ने कहा कि मैं नार्को टेस्ट के लिए तैयार हूं। अगर मेरी एक भी संपत्ति अवैध निकली तो मैं अपनी पूरी संपत्ति लालू यादव परिवार के नाम कर दूंगा। डिप्टी सीएम सुशली मोदी ने कहा कि राबड़ी देवी बौखलाई हुईं हैं। साथ में उन्होंने कहा कि लालू फैमिली में कोई ऐसा व्यक्ति नहीं है जिनके नाम पर अवैध या बेनामी संपत्ति नहीं हो।

Sushil Modi counter on Rabri Devi, says I have not any illegal property

सुशील मोदी ने कहा कि राबड़ी देवी कोर्ट से इजाजत लेकर आएं, तो मैं नार्को टेस्ट कराने के लिए तैयार हूं। राबड़ी देवी पारिवारिक लड़ाई-झगड़ा के कारण इस तरह का आरोप लगा रही हैं। सुशील मोदी ने राबड़ी को चुनौती देते हुए कहा कि मेरे बेटे के नाम पर कोई मॉल बन रहा है, यदि यह साबित हुआ तो मैं उसे राबड़ी देवी के नाम कर दूंगा। ऐसे में अगर मेरी संपत्ति अवैध हुई तो मैं अपनी सारी संपत्ति लालू फैमिली को दे दूंगा। सुशील मोदी ने राबड़ी के आरोप को बेबुनिया और आधारहीन बताया। और कहा कि मैंने प्रमाण के साथ लालू परिवार की 150 से अधिक संपत्ति के बारे में जानकारी उजागर की थी।

क्या कहा था राबड़ी देवी ने?
दरअसल लालू यादव की पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा था कि सुशील मोदी के पास अवैध संपत्ति है। राबड़ी ने कहा था कि सुशील मोदी की संपत्ति की जांच सीबीआई से होनी चाहिए। इसके साथ-साथ उन्होंने सुशील मोदी का नार्को टेस्ट कराने की मांग भी कीं। राबड़ी के इस आरोप के बिहार की राजनीतिक में एक बार फिर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।

यह भी पढ़ें- लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने जमकर की स्पीकर ओम बिड़ला की तारीफ, जानिए क्यों

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+