कैसे बॉलीवुड ने सुशांत सिंह का कर दिया था बहिष्कार, सामने आया दिल तोड़ने वाला पुराना ट्वीट

मुंबई। बॉलीवुड सुपर स्टार सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी मामले में हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। सुसाइड केस में बॉलीवुड की कई दिग्गज हस्तियों से पुलिस पूछताछ भी कर रही है। सुशांत के फैन्स का मानना है कि, उन्हें सुसाइड के लिए मजबूर किया गया था। लोगों का मानना है कि, इसका प्रमुख कारण इंडस्ट्रीज में भाई-भतीजावाद है। इसके अलावा बॉलीवुड में हर कोई एक्टर का बहिष्कार कर रहा था। लोगों का कहना है कि, अगर बॉलीवुड में कोई प्रभावशाली व्यक्ति किसी का बहिष्कार करता है, तो कोई भी उस व्यक्ति से नहीं बोलता है। उसे अकेला छोड़ देते हैं।

2016 का पुरानी ट्वीट हुआ वायरल

2016 का पुरानी ट्वीट हुआ वायरल

सुशांत के फैंस ने उनका एक पुरानी ट्वीट निकाला है। जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस ट्वीट में वह खुद स्वीकार कर रहे हैं, उन्हें बॉलीवुड की पार्टियों ने आमंत्रित नहीं किया जाता है। यह ट्वीट 2016 का है। जिसमें एक फैन सुशांत से लगातार बॉलीवुड पार्टी अटैंड करने के लिए रिक्वेस्ट कर रहा है। जो एक विशेष रात को हो रही थीं। सुशांत हमेशा अपने फैंस को जवाब देते थे। उनके साथ लगातार बातचीत करते। उस दिन भी उन्होंने बताया कि, वे पार्टी में क्यों नहीं जा रहे हैं।

Recommended Video

    Sushant Singh Rajput के खाते से 15 करोड़ रु. गायब, ED नए सिरे से करेगी जांच! | वनइंडिया हिंदी
    बॉलीवुड पार्टियों में नहीं किया जाता था इनवाइट

    बॉलीवुड पार्टियों में नहीं किया जाता था इनवाइट

    दरअसल सुशांत सिंह राजपूत का एक फैन ट्वीट कर आग्रह करता है कि, भाई प्लीज आज रात हो रही तीनों में से किसी एक पार्टी में शिरकत करो ... बस ... प्लीज। सुशांत इसका रिप्लाई करते हुए लिखते हैं कि, मुझे इन तीन बॉलीवुड पार्टियों में से किसी में भी आमंत्रित नहीं किया गया है, इसलिए स्वीटहार्ट मैं इन पार्टियों में नहीं जा सकता है। लेकिन मैं पिक देखकर अपना अच्छा समय व्यतीत कर रहा हूं। इस ट्वीट में सुशांत ने अंत में एक स्माइली एड की।

    बॉलीवुड में उन्हें नजरअंदाज किया गया

    बॉलीवुड में उन्हें नजरअंदाज किया गया

    उनके इस ट्वीट से अंदाजा लगाया जा सकता है कि, बॉलीवुड में उन्हें किस तरह से नजरअंदाज किया गया। जो दिल तोड़ने वाला था। सुशांत की सुसाइड से पहले बॉलीवुड ने उनके साथ किस तरह का व्यवहार किया। इसका ये एक सबूत है। सुशांत की मौत के बाद बॉलीवुड की कई हस्तियां अब शक के घेरे में हैं। वहीं बीजेपी सांसद सुब्रयमण स्वामी ने सुशांत की सुसाइड को मर्डर बताया है।

    बीजेपी सांसद ने मौत पर उठाए सवाल

    बीजेपी सांसद ने मौत पर उठाए सवाल

    स्वामी ने एक डॉक्यूमेंट शेयर किया है उसमें सुशांत से जुड़े कुल 26 बिंदुओं पर बात की गई है। जिनमें से सिर्फ दो खुदकुशी की थ्योरी को सपोर्ट करते हैं इसके अलावा सभी 24 बिंदुओं का इशारा कत्ल की ओर इशारा कर रहे हैं। उन्होंने सुशांत के गले पर मिलने वाले निशान को लेकर कहा है कि सुशांत के गले पर मिले निशान खुदकुशी की इसकी ओर इशारा नहीं करते इसके अलावा ऐंटी-डिप्रेसेंट ड्रग्स का पाया जाना, आंखों का बाहर ना निकलना, मुंह से झाग का ना निकलना, जीभ का बाहर ना निकलने जैसे कई सबूत पेश किए हैं।

    गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर लगे गंभीर आरोप

    गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर लगे गंभीर आरोप

    वहीं दूसरी ओर सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना के राजीव नगर थाना क्षेत्र में एक मामला दर्ज करवाया है। एफआईआर में प्यार में फंसाकर आत्महत्या के लिए उकसाने के लिए रिया चक्रवर्ती सहित छह लोगों को आरोपी बनाया गया है। सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने ये भी आरोप लगाया है कि सुशांत के अकाउंट से करीब 15 करोड़ रुपये निकाले गए हैं। ये ऐसे खाते में ट्रांसफर हुए हैं जिनका सुशांत से कोई लेना-देना नहीं था। अपनी 7 मांगों में केके सिंह की ये भी ये एक मांग है कि जांच हो किन खातों में ये पैसे गए, इन बैंक खातों/क्रेडिट कार्ड से कितना पैसा रिया ने अपने परिवारवालों और सहयोगियों के हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+