सुशांत सिंह राजपूत की बहन का पीएम मोदी के नाम खत- आप सच के साथ खड़े हैं, आपसे न्याय की उम्मीद है...

नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को डेढ़ महीना हो गया है। इस मामले की जांच मुंबई पुलिस कर रही है और अब तक पुलिस के हाथ खाली हैं। इस मामले को पुलिस द्वारा आत्महत्या का मामला बताया जा रहा है। वहीं जब सुशांत सिंह राजपूत के परिवार ने पटना में एफआईआर दर्ज करवाई तो पटना पुलिस की टीम जांच के लिए मुंबई पहुंची। जिसके बाद से रोजाना मामले में चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। इसके साथ ही मुंबई पुलिस की जांच भी सवालों के घेरे में है। अब सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्वीट करते हुए न्याय दिलाने की मांग की है।

Recommended Video

    Sushant Singh की Sister Shweta ने PM Narendra Modi से की अपील, मामले की जल्द हो जांच |वनइंडिया हिंदी
    श्वेता- न्याय व्यवस्था में विश्वास करते हैं

    श्वेता- न्याय व्यवस्था में विश्वास करते हैं

    श्वेता ने प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी और पीएमओ को अपने ट्वीट में टैग करते हुए लिखा है, 'मैं सुशांत सिंह राजपूत की बहन हूं और आपसे इस केस पर जल्द ध्यान देने की गुजारिश करती हूं। हम भारत की न्याय व्यवस्था में विश्वास करते हैं और किसी भी कीमत पर न्याय की उम्मीद रखते हैं।' श्वेता ने अपने इस ट्वीट के साथ हैशटैग जस्टिस फॉर सुशांत सिंह राजपूत और सत्यमेव जयते लिखा है। इसके साथ ही उन्होंने एक पोस्ट भी शेयर की है।

    'आप सच के साथ खड़े'

    'आप सच के साथ खड़े'

    शेयर की गई इस पोस्ट में लिखा है, 'माननीय सर, कहीं ना कहीं मेरा दिल ये कहता है कि आप सच के साथ खड़े हैं। हम काफी साधारण परिवार से हैं। मेरे भाई का बॉलीवुड में कोई गॉडफादर नहीं था और ना ही हमारे पास अभी है। मेरा आपसे अनुरोध है कि इस मामले में तुरंत ध्यान दें और ये सुनिश्चित करें कि किसी भी सबूत के साथ खिलवाड़ ना हो। आपसे न्याय की उम्मीद है।' श्वेता की इस पोस्ट पर बड़ी संख्या में लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं और प्रधानमंत्री को टैग कर न्याय की मांग कर रहे हैं।

    सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

    सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

    आपको बता दें सुशांत के पिता ने पटना में रिया चक्रवर्ती और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ सुशांत को सुसाइड के लिए मजबूर करने और धोखाधड़ी करने सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके बाद रिया ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करते हुए कहा कि पटना में दर्ज एफआईआर को मुंबई स्थानांतरित किया जाए। इस याचिका पर 5 अगस्त को सुनवाई होगी। बिहार सरकार और सुशांत के परिवार ने भी सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दाखिल की है। सुशांत के परिवार की ओर से हायर किए गए वकील विकास सिंह ने रिया चक्रवर्ती की याचिका को लेकर कहा है कि वह इसमें उठाए हर सवाल का जवाब कोर्ट में देंगे। ताकि सुशांत को आत्महत्या के लिए जिसने मजबूर किया है, वह कानून के हाथों पहुंच सके।

    रिया पर मोटी रकम एंठने का आरोप

    रिया पर मोटी रकम एंठने का आरोप

    सीनियर वकील विकास सिंह ने पीटीआई से बातचीत में कहा है, 'अगर वह (रिया) सुप्रीम कोर्ट पहुंची थी तो उसे सीबीआई जांच की मांग वाली याचिका दायर करनी थी। एफआईआर पटना में दर्ज हुई है, अब उसने सुप्रीम कोर्ट में स्टे और जांच मुंबई पुलिस को ट्रांसफर करने की मांग की है। इससे ज्यादा क्या सबूत चाहिए कि मुंबई पुलिस में ही कोई उसकी मदद कर रहा है।' रिया के ऊपर आरोप लगे हैं कि उसने सुशांत के बैंक अकाउंट से मोटी रकम अपने अकाउंट में ट्रांसफर की है। इसके साथ ही सुशांत की बहन ने भी अपने बयान में कहा है कि रिया सुशांत को परिवार से बात नहीं करने देती थी और उनके घर में काला जादू करवाती थी।

    सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ईडी ने दर्ज किया केस, जानिए सुशील मोदी ने क्या कहा

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+