Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सुशांत के घर पर हुए थी 'कालसर्प दोष' की पूजा, परिवार वाले हुए थे शामिल लेकिन गायब थीं रिया चक्रवर्ती

मुंबई। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस की जांच अब सीबीआई कर रही है तो वहीं आज एक बार फिर से सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उनके भाई ईडी के समझ पेश हुए हैं, जहां उनसे पूछताछ जारी है तो वहीं दूसरी ओर सुशांत के परिवार को लेकर कई बातें सामने आई हैं, रिया ने अपने बयान में कहा है कि सुशांत और उनके परिवार के बीच रिश्ते ठीक नहीं थे, जबकि परिवार वालों का कहना है कि रिया ने सुशांत से पैसे ऐठें और उन्हें फैमिली से दूर किया तो वहीं अभी तक सुशांत सिंह की मौत की वजह डिप्रेशन ही बताई गई है, जिसका कारण अभी तक सामने नहीं आया है।

सुशांत सिंह राजपूत का पुराना Video हुआ वायरल

सुशांत सिंह राजपूत का पुराना Video हुआ वायरल

तो इसी बीच सुशांत सिंह राजपूत से जुड़ा एक पुराना वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपने पूरे परिवार संग अपने घर में रुद्राभिषेक और कालसर्प दोष की पूजा करा रहे हैं, यह वीडियो 9 अप्रैल 2019 का है, ये पूजा मुंबई के बांद्रा स्थित केपरी हाइट्स बिल्डिंग की 15वीं मंजिल वाले फ्लैट में हुई थी, जिसमें सुशांत के परिवार वाले तो नजर आ रहे हैं लेकिन उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती नहीं दिख रही हैं।

पूजा से गायब हैं सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती

पूजा से गायब हैं सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती

वीडियो में सुशांत परिवार संग काफी खुश दिख रहे हैं, इस पूजा को संपन्न कराने वाले पंडित गोविंद नारायण ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उस दिन सुशांत बहुत खुश थे, उन्हें देखकर कतई अंदाजा नहीं लगाया जा सकता था कि उन्हें कोई दिक्कत है या वो आत्महत्या जैसा भयानक कदम भी उठा सकते हैं। पंडित के मुताबिक इस पूजा में सुशांत के अलावा उनकी बहन मीतू सिंह और उनके पति, उनके ऑफिस और घर में काम करने वाले सदस्य शामिल हुए थे।

सुशांत को नहीं थी कोई परेशानी, वो खुश थे: पंडित गोविंद नारायण

सुशांत को नहीं थी कोई परेशानी, वो खुश थे: पंडित गोविंद नारायण

पंडित के मुताबिक सुशांत के घर पर पूजा पूरे 6 घंटे चली थी और इस दौरान सुशांत ने बड़े ही संयम और खुशी के साथ पूजा की सारी विद्याओं को पालन किया था, उन्होंने पूजा के बाद 11 ब्राह्मणों को भोजन भी कराया था, पंडित गोविंद नारायण ने कहा कि उन्होंने बस एक ही बार सुशांत के घर पर पूजा की थी और इसके बाद कभी भी एक्टर या उनके घर के किसी भी मेंबर ने पूजा-पाठ के लिए उन्हें फोन नहीं किया, गोविंद नारायण ने ये भी कहा कि उन्होंने कोई तंत्र-मंत्र की पूजा सुशांत के घर पर नहीं की थी और ना ही उन्हें इस बारे में कोई जानकारी है।

रिया चक्रवर्ती इस पूजा में शामिल क्यों नहीं थीं?

रिया चक्रवर्ती इस पूजा में शामिल क्यों नहीं थीं?

अगर पंडित गोविंद नारायण की बात और पूजा का ये वीडियो पूरी तरह से सही है तो सवाल उठता है कि पिछले चार साल से सुशांत के साथ इश्क फरमाने वाली रिया चक्रवर्ती इस पूजा में शामिल क्यों नहीं हैं, आखिर सुशांत से जुड़े इस महत्वपूर्ण काम में वो परिवार संग नजर क्यों नहीं आ रही हैं और जो इंसान इतना हेल्दी था तो ऐसी कौन सी बात थी जिसने 6 -7 महीने के अंदर सुशांत को इस हद तक निराश और हताश कर दिया कि एक्टर ने खुद की जान ले ली, ये वो सवाल हैं, जिनके जवाब इस वक्त हर कोई खोज रहा है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+