सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर रो पड़ीं उनकी आखिरी को-स्टार संजना सांघी, शेयर किया Video

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का रविवार को निधन हो गया है। ये खबर सुनकर हर कोई हैरान है। किसी को इस बात पर यकीन नहीं हो रहा कि सुशांत अब इस दुनिया में नहीं रहे। सुशांत अपने मुंबई के बांद्रा स्थित घर पर मृत पाए गए थे। देर रात उनका पोस्टमॉर्टम हुआ। मौत की वजह हैंगिंग (फांसी पर लटकना) बताई गई है। वहीं सुशांत की अपकमिंग फिल्म की को-स्टार संजना सांघी ने भी एक वीडियो शेयर कर अभिनेता को याद किया है। वीडियो को शेयर करते हुए संजना ने लिखा, 'अभी तो इतना कुछ बाकी था सुशांत?'

'हम आखिरकार अपनी फिल्म देखने वाले थे'

'हम आखिरकार अपनी फिल्म देखने वाले थे'

संजना ने लिखा, 'आपने मुझे इन दिनों में काफी कुछ दिया है, इसके लिए मैं हमेशा आपकी शुक्रगुजार रहूंगी। मैंने अपने वेब पेजीस को 100 बार रीफ्रेश किया इस उम्मीद के साथ कि मैं कोई भयानक जोक पढ़ रही हूं। हम आखिरकार अपनी फिल्म देखने वाले थे, मेरी पहली फिल्म। आपने मुझे ये भी कहा था कि आपको भरोसा है कि ये सबसे बेस्ट फिल्म होगी। हमारे 16 घंटे के शूट के दौरान आपने मुझे बताया था कि आपको मैनी के किरदार में आने पर कितनी खुशी होती है। लेकिन आप खुद को खुश करने के अलावा किसी और के होने का उल्लेख करते थे।'

'मैं काफी नासमझ थी'

'मैं काफी नासमझ थी'

संजना ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा है, 'मैं काफी नासमझ थी कि आपके कहे शब्दों की गहराई को समझ नहीं पाई। मैं आपसे केवल यह वादा करना चाहती हूं कि जो कोई भी प्यार करता है, वह उस उपहार के लिए हमेशा आभारी रहेगा, जिसे आपने पीछे छोड़ दिया है।'

'आप एक ताकत थे'

'आप एक ताकत थे'

संजना ने सुशांत के साथ फिल्म की शूटिंग के समय को याद करते हुए कहा, 'आपने किस तरह संघर्ष के बीच में रास्ता निकाला और सेट के विपरीत दिशा से चिल्लाते हुए कहा, रॉकस्टार इतनी अच्छी एक्टिंग थोड़ी ना करते हैं पागल। फिल्म की शूटिंग के दौरान छोटी बड़ी हर चीज सिखाने, अपनी ऊर्जा कैसे बचानी है ये बताने, छोटी-छोटी बारीकियों पर चर्चा करने और पूरे दिल से मेरी असहमति को स्वीकार करने के लिए, उन तरीकों पर बात करने के लिए जिनसे हम भारत के बच्चों के लिए एक शैक्षिक उज्जवल भविष्य बना सकते हैं। आप एक ताकत थे मैनी और सदा रहेंगे।'

8 मई को रिलीज होनी थी सुशांत की फिल्म

8 मई को रिलीज होनी थी सुशांत की फिल्म

बता दें सुशांत की अपकमिंग फिल्म दिल बेचारा 8 मई को रिलीज होने वाली थी। लेकिन कोरोना वायरस लॉकडाउन के कारण फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया। कहा ये भी जा रहा है कि फिल्म को ओटीटी प्लैटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा। बता दें सुशांत महज 34 साल के थे। सुशांत के निधन की बात सुनकर उनके फैंस से लेकर पूरी फिल्म इंडस्ट्री ने दुख प्रकट किया है। हालांकि सुशांत ने ये कदम क्योंकि उठाया इसकी असल वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है और ना ही उनके पास से कोई सुसाइड नोट बरामद हुआ है।

View this post on Instagram

. . You gave me a forever, within a limited number of days, and for that. I’m forever grateful. - our beloved novel, The Fault In Our Stars A forever of learnings, and of memories. I refreshed my web pages a 100 times hoping I’m reading some sort of horrible joke. I’m not equipped to process any of this. I don’t think I ever will be. I’m definitely not equipped to articulate my feelings, this is me failing, but trying. After 2 years of seemingly all the possible difficulties one single film can face, with all sorts of crap constantly being written, and being relentlessly pursued. We were supposed to FINALLY see our film - my first film, and what you told me you believed was your best film yet, together. In the middle of 16 hour long shoot days, you’d talk about how being and becoming Manny made you happy, and that being anybody but yourself made you happy. I was too ill equipped to understand the depth of what you meant. Amidst your journey, you somehow found a way and had a desire to yell out to me from the opposite side of set screaming “Rockstar, itni achi acting thodi na karte hain paagal!” ; To guide me over things big & small through our film’s process, To tell me to conserve my energy on set; To discuss even the smallest nuance you thought could change the narrative of a scene and would whole heartedly accept my disagreement; To discuss ways in which we could together forge a brighter educational future for the children of India. You were a force Manny, and you always will be. We’re going to spend an eternity to try and make sense of what you’ve left us behind with, and I personally never will be able to. I simply wish you never left us behind in the first place. Just know, you have a country full of millions, looking up at you, smiling at you, thankful for you. As you smile back at us, from up above. The fact that you get to spend the rest of your time by your mother’s side, I know you gives the only happiness you wanted in the world. #RIPSushantSinghRajput

A post shared by Sanjana Sanghi (@sanjanasanghi96) on

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+