सुशांत की मौत से कुछ घंटों पहले उनसे मिले थे सिद्धार्थ पिठानी, हड़बड़ाहट में कर दिए कई बड़े खुलासे
नई
Recommended Video

13 जून की रात सुशांत से मिले सिद्धार्थ
पूरे घटनाक्रम के बारे में बात करके हुए सिद्धार्थ ने कहा, 'वो (सुशांत) 13 जून की रात 1 बजे मेरे कमरे में आए थे और बोले, 'बुद्धा तुम अभी तक नहीं सोए।' क्यों।' मैंने पूछा 'तुम अभी तक क्यों नहीं सोए'। तो उन्होंने कहा, 'मैं बस सोने जा रहा हूं।' हमने एक दूसरे को गुड नाइट कहा। अगली सुबह, जब मैं नीचे गया, तो केशव ने मुझे कहा कि सर दरवाजा नहीं खोल रहे हैं। दिपेश और मैंने उन्हें (सुशांत) उठाने के लिए दरवाजा खटखटाया। फिर हमने चाबी बनाने वाले को बुलाया और तुरंत उनकी बहन को फोन किया। वो भी तुरंत आ गईं। और जब हमने कमरे का दरवाजा खोला, तो हमने उन्हें फंदे पर लटका हुआ पाया।'

'काश मैं उनसे बात कर पाता'
पिठानी ने आगे कहा, 'मैं काफी हद तक उनके साथ था एक दोस्त और एक सहकर्मी की तरह। मैंने उन्हें उनकी प्राइवेसी दी। मैंने कभी उनकी निजी जिंदगी के बारे में नहीं सोचा। काश मैं उनसे बात कर पाता। काश मैं उन्हें पर्सनली जान पाता और उनकी मदद कर पाता। मार्च के आखिर तक, गहन बातचीत भी बंद हो गई थी।'

सुशांत के परिवार पर लगाया आरोप
सिद्धार्थ ने ये भी कहा कि सुशांत के परिवार ने उनसे रिया के खिलाफ बयान देने के लिए कहा है। उन्होंने कहा, 'सुशांत के परिवार वालों ने मुझे फोन किया और 15 करोड़ रुपये के खर्चे के बारे में बताया। उन्होंने मुझसे कहा कि बयान दे दो। मैंने परिवार को बताया कि मैं केवल सच कहूंगा। वो मुझसे कह रहे थे कि पटना आ जाओ तो मैंने कहा कि मैं हैदराबाद में हूं। सुशांत की मौत से एक रात पहले उनसे मिला था, अप्रैल 2019 से जून 2020 तक उनके साथ था। मुझे 15 करोड़ रुपये के बारे में कुछ भी नहीं पता है।' इसके साथ ही सिद्धार्थ ने इस बारे में मुंबई पुलिस को ईमेल करके भी बताया है। इससे पहले सिद्धार्थ ने सुशांत को लेकर एक इमोशनल पोस्ट भी लिखी थी, जिसे अब डिलीट कर दिया गया है।

'13 जून को नहीं हुई पार्टी'
सिद्धार्त पिठानी ने रिपब्लिक टीवी को दिए इंटरव्यू में कहा कि वह सुशांत को दवाई दिया करते थे। ये दवाएं रिया ही लेकर आती थी। वो एक प्रिसक्रिप्शन के आधार पर दवा मंगाती थी लेकिन इस बारे में उन्हें कुछ नहीं पता था। सिद्धार्थ ने ये भी कहा कि वह सुशांत को दो टैबलेट देते थे। इस दौरान सिद्धार्थ से 13 जून की रात को हुई उस पार्टी का भी जिक्र किया गया। लेकिन उन्होंने कहा कि कोई पार्टी नहीं हुई। सिद्धार्थ ने कहा, 'कोई पार्टी नहीं हुई थी, उस रात हमने अपना काम किया और सो गए, वहां दिपेश सावंत और मैं था।' इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें पता था कि रिया ने घर छोड़ा है लेकिन क्यों छोड़ा ये नहीं पता।

अटक अटकके बोल रहे थे सिद्धार्थ
इस इंटरव्यू के दौरान सिद्धार्थ काफी घरबराए हुए भी लगे और काफी अटक अटकके बोल रहे थे। उन्होंने ये भी कहा, 'मुझे रिया ने कहा कि उनका ख्याल रखना। जरूरत हो तो फोन करके बताना मैं आ जाऊंगी।' इस बीच सिद्धार्थ ने एक ही सवाल का जवाब कभी कुछ दिया तो कभी कुछ और। जब उन्होंने खुद को सवालों में घिरते पाया तो अपना माइक उतार दिया और इंटरव्यू से भाग खड़े हुए।












Click it and Unblock the Notifications