'सुशांत से पहले आदित्य कपूर को डेट कर रही थीं रिया चक्रवर्ती', सुशांत की दोस्त ने किया चौंकाने वाला दावा

'सुशांत से पहले आदित्य कपूर को डेट कर रही थीं रिया चक्रवर्ती', सुशांत की दोस्त ने किया चौंकाने वाला दावा

मुंबई 12 अप्रैल: दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की दोस्त स्मिता पारिख ने रिया चक्रवर्ती को लेकर एक और चौंकाने वाला दावा किया। सुशांत सिंह राजपूत की दोस्त स्मिता पारिख ने अपने एक हाल ही में किए ट्वीट में दावा किया है कि सुशांत सिंह राजपूत से मिलने से पहले रिया चक्रवर्ती बॉलीवुड अभिनेता आदित्य कपूर को डेट कर रही थीं। सुशांत की दोस्त स्मिता पारिख ने अभिनेता के मौत के बाद रिया चक्रवर्ती को लेकर कई बार ऐसे दावे किए हैं। स्मिता पारिख सुशांत की मौत के लिए भी रिया चक्रवर्ती को जिम्मेदार ठहरा चुकी हैं। ऐसे में स्मिता ने अपने ट्वीट में फिर से दावा किया है कि सुशांत सिंह राजपूत से रिश्ता बनाने से पहले आदित्य रॉय कपूर के साथ रिया चक्रवर्ती के संबंध थे।

सुशांत की दोस्ट ने ट्वीट में क्या-क्या लिखा?

सुशांत की दोस्ट ने ट्वीट में क्या-क्या लिखा?

स्मिता पारिख ने 11 अप्रैल 2021 को किए अपने ट्वीट में लिखा, ''रिया सुशांत सिंह राजपूत से मिलने से पहले आदित्य रॉय कपूर को डेट कर रही थीं। उसे (आदित्य रॉय कपूर) को छोड़ने के बाद उसने सुशांत से मिलने का "सेटअप" कैसे किया? वह (रिया) हमेशा दावा करती थी कि उसके साथ एक आत्मा रहती है। सोचिए एक महिला कितनी घृणित और प्रतिशोधी हो सकती है? तुमने कितने लोगों को ये कहानी सुनाई है, हम सब के बीच में एक खतरनाक शख्स घूम रहा है। रिया ने सुशांत की लाइफ में ये सब प्लान किया।''

रिया के पर्सनल लाइफ पर स्मिता ने क्यों किया कमेंट

रिया के पर्सनल लाइफ पर स्मिता ने क्यों किया कमेंट

स्मिता पारिख से जब इस ट्वीट पर एक यूजर ने पूछा कि वो किस आत्मा के बारे में बात कर रही हैं तो स्मिता ने जवाब दिया, वह (रिया) कहती थी कि उसकी बचपन की दोस्त 17 साल की उम्र में मर गई थी और उसके बाद से वह उसके साथ ही रहती है। ऐसा रिया का दावा है।'' हालांकि स्मिता पारिख ने यह साफ तौर पर नहीं बताया कि उसने रिया के पर्सनल लाइफ के बारे में ट्वीट क्यों किया।

14 जून 2020 को सुशांत की हुई थी मौत

14 जून 2020 को सुशांत की हुई थी मौत

सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को अपने मुंबई स्थिति बांद्रा वाले घर में मृत पाए गए थे। मुंबई पुलिस ने इसे शुरुआती जांच पर आत्महत्या का केस बताया था। लेकिन बाद में सुशांत के पिता की एफआईआर में रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार वालों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा। जिसके बाद मामले की जांच सीबीआई कर रही है। फिलहाल सीबीआई ने इस केस में अपनी क्लोजर रिपोर्ट फाइल नहीं की है। इस केस में सुशांत को ड्रग्स देने की भी बात सामने आई थी। जिसके बाद इस मामले में रिया चक्रवर्ती और उसके भाई शौविक चक्रवर्ती को एनसीबी ने गिरफ्तार किया था। मुंबई की भायखला जेल में रिया को लगभग दो महीने रहना पड़ा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+