दिशा सालियान की मौत से ठीक पहले बनाया गया वीडियो मिला, वॉट्सऐप ग्रुप में किया था शेयर

सुशांत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत से चंद घंटे पहले का वीडियो मिला, सामने आई एक अहम जानकारी...

नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत के साथ-साथ अब उनकी पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत को लेकर भी रहस्य गहराता जा रहा है। सुशांत की मौत से करीब एक हफ्ते पहले 8 जून को दिशा सालियान ने अपने फ्लैट की बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। पिछले कुछ दिनों में कई ऐसी बातें सामने आई हैं, जिन्हें लेकर कहा जा रहा है कि सुशांत की मौत और दिशा सालियान की खुदकुशी के मामले में कोई ना कोई संबंध जरूर है। अब दिशा सालियान का वो वीडियो सामने आया है, जो उन्होंने अपनी मौत से चंद घंटों पहले बनाया था।

बेहद खास दोस्तों के अलावा कोई और नहीं था मौजूद

बेहद खास दोस्तों के अलावा कोई और नहीं था मौजूद

इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, दिशा का यह वीडियो उनकी मौत से कुछ घंटों पहले का है। वीडियो में नजर आ रहा है कि दिशा मुंबई के मलाड स्थित अपने नए फ्लैट में मंगेतर रोहन रॉय और कुछ करीबी दोस्तों के साथ एक छोटी सी पार्टी कर रही हैं। दिशा ने यह वीडियो अपने दोस्तों के एक वॉट्सऐप ग्रुप में शेयर किया था। इस वीडियो की सबसे अहम बात ये है कि दिशा के घर पर बुलाई गई इस पार्टी में उनके बेहद खास दोस्तों के अलावा कोई और मौजूद नहीं था।

Recommended Video

    Sushant की Ex Manager Disha Salian की मौत वाली रात क्या हुआ था? Friend ने बताया | वनइंडिया हिंदी
    भाजपा सांसद ने दिशा की मौत पर किया बड़ा दावा

    भाजपा सांसद ने दिशा की मौत पर किया बड़ा दावा

    आपको बता दें कि दिशा सालियान के मामले की जांच मुंबई पुलिस कर रही है। सुशांत की मौत के बाद से दिशा की खुदकुशी को लेकर सोशल मीडिया पर भी कई तरह की कहानियां चल रही हैं। हाल ही में भाजपा सांसद नारायण राणे ने एक बड़ा दावा करते हुए कहा था कि दिशा का रेप करने के बाद उसकी हत्या की गई है। नारायण राणे ने कहा कि इस केस में महाराष्ट्र की राजनीति और बॉलीवुड के कुछ बड़े नाम जुड़े हुए हैं।

    'मेरी बेटी को बदनाम करके अपना फायदा मत उठाइए'

    'मेरी बेटी को बदनाम करके अपना फायदा मत उठाइए'

    हालांकि, शनिवार को दिशा के माता-पिता ने कहा कि सोशल मीडिया पर जो कुछ चल रहा है, उनमें कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने कहा कि दिशा के रेप और मर्डर की बातें पूरी तरह निराधार हैं। दिशा के मां-बाप ने कहा कि मीडिया और बाकी लोग उनकी बेटी के बारे में इस तरह की बातें फैलाकर उसकी छवि खराब ना करें। दिशा की मां ने कहा- मेरी बेटी को बदनाम करके अपना फायदा मत उठाइए। वो हमारी इकलौती संतान थी और हमने अपनी इकलौती बेटी को खो दिया।'

    'मेरी बेटी कभी गर्भवती नहीं हुई'

    'मेरी बेटी कभी गर्भवती नहीं हुई'

    दिशा की मां ने कहा, 'जिस तरह मीडिया को अभिव्यक्ति की आजादी है, उसी तरह हमें भी अपनी प्राइवेसी का अधिकार है। प्लीज हमारी जिंदगी में दखलंदाजी मत करिए। मैं आप सब लोगों से प्रार्थना करती हूं। पुलिस ने मुझे समझाया है। उन्होंने पूरे मामले के सबूत और पोस्टमार्टम रिपोर्ट हमें दिखाई है। मेरी बेटी कभी गर्भवती नहीं हुई, ना वो गर्भवती थी। उसका रेप नहीं हुआ और उसके अंग भी स्पष्ट थे।'

    'सुशांत के केस से मेरी बेटी की मौत का कोई संबंध नहीं'

    'सुशांत के केस से मेरी बेटी की मौत का कोई संबंध नहीं'

    इससे पहले दिशा सलियन की मां ने जी न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में कहा था, 'मेरी बेटी की मौत का सुशांत सिंह राजपूत के खुदकुशी मामले से कोई संबंध नहीं है। दिशा ने बहुत कम समय के लिए ही सुशांत के साथ काम किया था। मैं अपनी बेटी की मौत के मामले में किसी भी तरह की जांच के लिए तैयार हूं, लेकिन फिर से उस दर्द का अनुभव नहीं करना चाहती। मेरी बेटी वैसी नहीं थी, जैसा आजकल उसके बारे में न्यूज चैनलों पर सुनने को मिल रहा है।'

    'हमें बाद में पता चला कि वो सुशांत की मैनेजर है'

    'हमें बाद में पता चला कि वो सुशांत की मैनेजर है'

    दिशा की मां ने आगे कहा, 'सुशांत की मौत से उसका कोई संबंध नहीं हो सकता, उसने कभी उसका नाम तक नहीं लिया। हमें नहीं मालूम था कि वो सुशांत की मैनेजर थी। ये बात तो हमें बाद में पता चली। केवल एक बार उसने हमें बताया था कि वो किसी के साथ सुशांत के घर गई थी। महज एक बार उससे मिलने से दोनों केस को कैसे जोड़कर देखा जा सकता है।'

    'तीन फिल्मों में दिशा ने ऐश्वर्या के साथ काम किया'

    'तीन फिल्मों में दिशा ने ऐश्वर्या के साथ काम किया'

    अपनी बेटी के बारे में और ज्यादा जानकारी देते हुए उन्होंने बताया, 'इससे पहले दिशा ने दो साल तक ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ काम किया। ऐश्वर्या की तीन फिल्मों- जज्बा, ऐ दिल है मुश्किल और सरबजीत के समय दिशा ने उनके साथ काम किया। दिशा उस वक्त थोड़ा परेशान थी, जब उसे रणबीर कपूर की शादी को लेकर काम करने के लिए कहा गया, लेकिन बाद में उसे इस डील से हटा दिया गया।'

    'जिंदगी के हर पल को वो खुलकर जीती थी दिशा'

    'जिंदगी के हर पल को वो खुलकर जीती थी दिशा'

    दिशा की मां ने आगे बताया, 'वो घर पर ही थी, लेकिन 26 जून को अपना जन्मदिन नहीं पाई। वो हर वक्त काम में ही लगी रहती थी। लॉकडाउन के दौरान काम को लेकर वो थोड़ा परेशान थी, लेकिन मुझे नहीं लगा कि वो किसी तरह के डिप्रेशन में है। जिंदगी के हर पल को वो खुलकर जीती थी और उसे ट्रेवलिंग करना बहुत पसंद था। हमें भरोसा नहीं होता कि वो खुदकुशी कर सकती है। दिशा एक बहादुर लड़की थी। हम तो उसकी शादी के बारे में बात कर रहे थे, लेकिन पता नहीं अचानक से उसे क्या हुआ।'

    'दोस्तों पर शक नहीं कर सकती'

    'दोस्तों पर शक नहीं कर सकती'

    दिशा के साथ अपनी आखिरी बातचीत का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया, 'उसने मुझसे कहा कि उसके कुछ दोस्त आए हुए हैं और वो उनके लिए खाना बना रही है। मैं उसके दोस्तों पर शक नहीं कर सकती। वो लोग तो स्कूल के दिनों से उसके साथ थे। पूरे लॉकडाउन के दौरान वो घर पर ही रही। बस एक दिन वो अपने मंगेतर के शो की शूटिंग के लिए गई थी। उस वक्त दिशा काफी खुश थी और जरा भी परेशान नहीं लगी।'

    'इस केस में कब तक यही सब चलता रहेगा'

    'इस केस में कब तक यही सब चलता रहेगा'

    दिशा की मां ने किसी तरह की धमकी मिलने की बात से इंकार किया। उन्होंने बताया, 'मुझे किसी बात का कोई डर नहीं है। मैं जानती हूं कि मेरी बेटी अब लौटकर वापस नहीं आएगी। मुझे परवाह नहीं है कि मेरे साथ क्या होता है। मेरे जीवन का अब कोई मकसद नहीं है। दिशा मेरी बेटी ही नहीं, बल्कि मेरा भविष्य थी और अब जब वो इस दुनिया में नहीं है तो मुझे उसकी कोई चिंता भी नहीं है। अब हमारे जीवन में इससे और ज्यादा क्या हो सकता है। सबकुछ फिर से कुरेदने पर हमें भी दर्द होता है। मुझे नहीं मालूम कि इस केस में कब तक यही सब चलता रहेगा।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+