सुशांत सिंह के साथ लिव इन रिलेशनशिप में होने की बात को रिया चक्रवर्ती ने स्‍वीकारा, कोर्ट को बताई ये भी बात

सुशांत सिंह के साथ लिव इन रिलेशनशिप में होने की बात को रिया चक्रवर्ती ने स्‍वीकारा, कोर्ट को बताई ये भी बात

मुंबई। दिवंगत एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में एक्‍ट्रेस रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद पटना पुलिस मुंबई पहुंच कर जांच करने में जुट गई हैं। मंगलवार को मुंबई पहुंचने के बाद बिहार पुलिस ने मंंबई पलिस से संपर्क किया और उसके बाद इस मामले की हर एंगल से जांच करने में जुट गई हैं। गुरुवार को पहले सुशांत की बहन मीतू सिंह और उनके दोस्त कृष्णा शेट्टी से मुलाकात बयान दर्ज किया। वहीं रिया चक्रवर्ती अपने बचाव में सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और इस केस को पटना से मुंबई शिफ्ट करने की अपील की हैं।

रिया ने कोर्ट में स्‍वीकारा कि....

रिया ने कोर्ट में स्‍वीकारा कि....

खबर है कि एक्‍ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में अपने बचाव में बुधवार को जो याचिका दाखिल की है उसमें उसने स्‍वीकारा है कि वो एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत के साथ लिवइन रिलेशनशिप में थीं। इसके साथ ही उन्‍होंने कोर्ट को बताया कि सुशांत मेंटल डिप्रेशन में था। रिया ने कोर्ट को बताया कि सुशांत सिंह की मौत के बाद उन्हें रेप और हत्‍या तक की धमकी मिल चुकी है। रिया ने ये बताया कि इस धमकी की शिकायत उन्होंने इसकी शिकायत मुंबई पुलिस को भी दी थी। उनका कहना है कि मुंबई में मामले की बिहार में निष्पक्ष जांच नहीं हो सकेगी इसलिए केस को मुंबई ट्रांसफर किया जाए।

बिहार पुलिस इन लोगों का दर्ज कर चुकी है बयान

बिहार पुलिस इन लोगों का दर्ज कर चुकी है बयान

बता दें रिया चक्रवर्ती के बाद पटना में एफआईआर दर्ज होने के बाद बिहार पुलिस ने मुंबई पहुंचने के बाद से अब तक कुल 7 लोगों का बयान दर्ज कर चुकी है।जिनमें सुशांत के कुक, सुशांत की बहन, दोस्त मुकेश के अलावा सुशांत सिंह की करीबी मित्र टीवी एक्‍ट्रेस अंकिता लोखंडे का बयान भी शामिल हैं, इनका सभी का बयान पुलिस ने बकायदा रिकार्ड किया है। इस केस में बिहार पुलिस ने अभी तक केवल सुशांत से जुड़े लोगों से पूछताछ की है।

 फाइनेंसियल एंगल से भी हो रही जांच

फाइनेंसियल एंगल से भी हो रही जांच

बिहार पुलिस ने कहा कि रिया सुप्रीम कोर्ट की शरण में गईं हैं अगर सुप्रीम कोर्ट बिहार पुलिस से जवाब मांगेगी तो हम जवाब फाइल करेंगे। पुलिस ने बताया कि फाइनेंसियल एंगल से भी जांच शुरु कर दी है जिसमें कोटक महेंद्रा बैंक के बैंक मैनेजर से अकाउंट की डिटेल मांगी गई है। टीम सुशांत के उस किराए के घर में भी जांच के लिए जाएगी जहां एक्‍टर ने सुसाइड किया था।

ईडी भी कर रही जांच

ईडी भी कर रही जांच

सुशांत सिंह केस में अब जहां महाराष्ट्र पुलिस और बिहार पुलिस इस केस की जांच कर रही हैं वहीं अब ईडी (एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट) ने भी 15 करोड़ रुपए के ट्रांसफर होने के आरोपों के बाद जांच शुरु कर दी है। जानकारी के मुताबिक ईडी ने रिया चक्रवर्ती के परिवार से उनकी कंपनियों की जानकारी भी मांगी है। इसके अलावा ई़डी ने सुशांत सिंह केस की सभी एफआईआर की कॉपी मांगी है जिसकी वह जांच करेगा।

सुशांत की एक्‍ट गर्लफ्रैंड अंकिता से भी पुलिस ने की पूछताछ

सुशांत की एक्‍ट गर्लफ्रैंड अंकिता से भी पुलिस ने की पूछताछ

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बिहार पुलिस ने गुरुवार को सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड और टीवी सीरियल पवित्र रिश्‍ता में सुशांत के काम करने वाली एक्‍ट्रेस अंकिता लोखंडे से भी पूछताछ की। पुलिस ने अंकिता लोखंडे के घर पर जाकर लगभग एक घंटे पूछताछ की है। बिहार पुलिस ने अंकिता लोखंडे से संपर्क किया था तो अंकिता ने बताया था कि फिल्म 'मणिकर्णिका' के प्रमोशन के दौरान सुशांत ने उन्हें विश करने के लिए मेसेज किया था। इसके बाद फिल्‍म के लिए बधाई देने के बाद दोनों की काफी बातचीत हुई। इसी दौरान सुशांत काफी भावुक हो गए और बताया कि वह रिया के साथ रिलेशनशिप में काफी परेशान हो चुके हैं और इसे खत्म करना चाहते हैं। सुशांत ने बताया था कि रिया उन्हें काफी परेशान कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+