सुशांत सिंह राजपूत के साथ आखिरी फिल्म में काम करने वाले एक्टर्स का बयान रिकॉर्ड करेगी बिहार पुलिस
नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले को सुलझाने के लिए पटना पुलिस की टीम पूरी कोशिश कर रही है। पुलिस ने कई अहम जानकारियां भी जुटा ली हैं। अब बिहार पुलिस के सूत्र के हवाले से खबर आई है कि पटना पुलिस की टीम सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म तक उनके साथ काम करने वाले अभिनेताओं के बयान रिकॉर्ड करेगी। बता दें सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना में रिया चक्रवर्ती और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी, जिसके बाद से मामले की जांच के लिए पटना पुलिस मुंबई में है।

मुंबई पुलिस नहीं कर रही सहयोग
ऐसा कहा जा रहा है कि मुंबई पुलिस इस जांच में पटना पुलिस का बिल्कुल भी सहयोग नहीं कर रही है। लेकिन बावजूद इस तरह की परेशानियों के पटना पुलिस अपने काम में जुटी हुई है। इस मामले की जांच बीते डेढ़ महीने से मुंबई पुलिस भी कर रही है लेकिन मुंबई पुलिस के हाथ अभी भी खाली हैं। वहीं पटना पुलिस ने अभी तीन दिन ही जांच की है, जिसमें कई अहम खुलासे हुए हैं। इन तीन दिनों के दौरान पटना पुलिस ने कई लोगों से मुलाकात की और उनके बयान रिकॉर्ड किए।
Recommended Video

मुकेश छाबड़ा का भी बयान रिकॉर्ड
पटना पुलिस की टीम शुक्रवार देर रात सुशांत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा के निर्देशक मुकेश छाबड़ा के घर भी पहुंची और वहां उनका बयान रिकॉर्ड किया। अपने बयान में उन्होंने भी यही कहा कि सुशांत आत्महत्या नहीं कर सकते हैं। उनके ऊपर कोई मानसिक तनाव था इसलिए इस मामले की जांच जरूरी है। इसके अलावा पुलिस ने सुशांत के बैंकर और हाउसकीपर से भी पूछताछ की। स्टाफ ने कहा कि रिया चक्रवर्ती की इजाजत के बिना कोई घर में ना तो आ सकता था और ना ही सुशांत से मिल सकता था। उसने कहा कि रिया सुशांत के कमरे में किसी को जाने नहीं देती थी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट देने से इनकार
पुलिस की टीम आरएन कूपर म्युनिसिपल हॉस्पीटल में पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर के पास भी पहुंची। लेकिन डॉक्टर ने उन्हें रिपोर्ट नहीं दी और इस बारे में बताने से भी साफ इनकार कर दिया। डॉक्टर ने कहा कि वह लोग मुंबई पुलिस को रिपोर्ट दे चुके हैं और इसलिए उन्हीं से रिपोर्ट ले ली जाए। वहीं ये भी खबर है कि पटना पुलिस ने मुंबई के डीजीपी को जांच में सहयोग करने को लेकर भी पत्र लिखा है। जिसमें कई बिंदुओं पर जांच करने के साथ साथ उसमें जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया है। साथ ही विसरा और पोस्टमार्टम रिपोर्ट देने को भी कहा है।

बॉडीगार्ड ने किए कई खुलासे
इसके अलावा पुलिस ने सुशांत के दोस्त महेश शेट्टी से भी पूछताछ की है। जिसमें उन्होंने रिया को लेकर कई अहम खुलासे किए हैं। पुलिस ने सुशांत के बॉडीगार्ड से भी पूछताछ की, उसने भी यही कहा कि सुशांत सुसाइड नहीं कर सकते हैं। उनका खर्च काफी कम था और वह आम लोगों की तरह ही साधारण खाना खाते थे। इसके साथ ही बॉडीगार्ड ने ये भी कहा है कि सुशांत अपने कमरे में सोते रहते थे और रिया अपने परिवार के साथ उनके घर में पार्टी करती थी। माना जा रहा है कि पुलिस इस मामले में बॉडीगार्ड और महेश शेट्टी को मुख्य गवाह बना सकती है। इसके साथ ही आरोपियों से पूछताछ के लिए जल्द नोटिस भी जारी हो सकता है।
-
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Asha Bhosle Tribute: आशा भोसले के निधन पर Brett Lee का इमोशनल मैसेज, ‘You're The One For Me’ फिर चर्चा में -
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai का धमाकेदार टीजर रिलीज, वरुण धवन की कॉमेडी का लगा दमदार तड़का -
Poonam Pandey को पापा से पड़ा जोरदार थप्पड़, कपड़े उतारने की बात पर मचा था बवाल, बोलीं- मैं फ्रस्टेटेड थी -
'Dhurandhar' के दोनों पार्ट्स ने मिलकर पार किया 3000 Cr. का आंकड़ा, तोड़ दिए कई रिकॉर्ड्स, जानें कुल कमाई -
Akshay Kumar के बेटे आरव को क्यों विद्या बालन से लगता था डर? 19 साल बाद खुला ये बड़ा राज -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications