सुशांत के पिता के वकील बोले- रिया चक्रवर्ती ने पहले ट्वीट किया था कि मामले को CBI के पास भेजा जाए अब क्यों...
सुशांत के पिता के वकील बोले- रिया चक्रवर्ती ने पहले ट्वीट किया था कि मामले को CBI के पास भेजा जाए अब क्यों...
पटना। सुशांत सिंह राजपूत केस में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के खिलाफ सुशांत के पिता ने पिछले दिनों एफआईआर दर्ज करवाते हुए कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इस एफआईआर में ये भी शिकायत दर्ज करवाई है कि रिया ने सुशांत को अपने प्यार में फंसाकर उसके 15 करोड़ रुपए हड़प लिए हैं जिस कारण अब इस मामले में ईडी ने भी मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। वही अब इस मामले दो राज्यों की पुलिस जांच कर रही है। वहीं रिया ने सुप्रीम कोर्ट में इस केस को मुंबई ट्रांसफर कराने की अपील की है और कहां कि बिहार में इस मामले निष्पक्ष जांच नहीं होगी। जिस पर सुशांत के पिता के वकील ने सवाल उठाया है कि ...

वकील ने कहा कि रिया ने पहले स्वयं मामले की CBI से जांच करवाने की मांग की थी
सुशांत के पिता केके सिंह की ओर उनका केस लड़ रहे वकील विकास सिंह ने कहा कि है जब तक मुंबई पुलिस के अंतर्गत केस चल रहा था तब रिया ने ट्वीट किया था कि मामले को CBI के पास भेजा जाए। अब जब पटना में FIR दर्ज हो गई और सुप्रीम कोर्ट में उन्होंने याचिका दर्ज की है, तो फिर वो क्यों मुंबई पुलिस के पास भेजना चाहती हैं।

वकील ने मुंबई पुलिस पर लगया ये आरोप
बता दें इससे पहले सुशांत के पिता केके सिंह के वकील विकास सिंह ने मुंबई पुलिस पर आरोप लगाया था कि वो मामले की सही तरीके से जांच नहीं कर रही है। इतना ही सुशांत के परिवार पर बयान बदलने को लेकर दबाव भी बनाया जा रहा था। सुशांत की मौत के मामले में उनके परिवार के वकील विकास सिंह ने मुंबई पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा था कि सुशांत के पिता ने करीब 4 महीने पहले बांद्रा पुलिस के डीसीपी से रिया की शिकायत की थी, लेकिन उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की गई, इसलिए यह केस पटना में दर्ज कराया गया।

5 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में अपने खिलाफ एफआईआर के बाद रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की थी जिस पांच अगस्त को सुनवाई हो सकती है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक 5 अगस्त को रिया चक्रवर्ती की ट्रांसफर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट की सिंगल जज की बेंच सुनवाई करने वाली है। याचिका में रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट से अपील की है कि पटना में दर्ज की गए एफआईआर को मुंबई स्थानांतरित किया जाए।

रिया ने कहा मुझे भगवान और न्यायपालिका पर अटूट विश्वास है
रिया ने अपने वकील सतीश मनेशिंदे के जरिए अपना बयान जारी किया। जिसमें रिया ने कहा कि 'मुझे भगवान और न्यायपालिका पर अटूट विश्वास है। मुझे विश्वास है कि मुझे न्याय मिलेगा। भले ही मीडिया में मेरे बारे में बहुत सी भयानक बातें कही जा रही हों, लेकिन वो अपने वकील की सलाह पर इस केस में टिप्पणी करने से बच रही हैं। रिया के मुताबिक सच्चाई की जीत होगी। आपको बता दें कि सुशांत की मौत के बाद पहला मौका है जब रिया ने इस मामले में कुछ बोला है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications