Sushant Case: बिहार पुलिस को नहीं मिले कई जरूरी दस्तावेज, पटना SP ने मुंबई में संभाला मोर्चा

नई दिल्ली: सुशांत सुसाइड केस की जांच तेज हो गई है। इस मामले में मुंबई पुलिस की कार्यप्रणाली पर लगातार सवाल खड़े हो रहे थे। सुशांत के पिता की शिकायत पर पटना पुलिस ने भी इस मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के लिए बुधवार को ही बिहार पुलिस की एक टीम मुंबई पहुंच गई थी, तो वहीं अब पटना एसपी भी मुंबई पहुंच गए हैं। वो इस जांच टीम को लीड करेंगे।

Recommended Video

    Sushant Rajput Case: Mumbai पहुंचे पटना एसपी Vinay Tiwari को किया गया क्वारंटीन | वनइंडिया हिंदी
    क्यों मुंबई भेजे गए एसपी?

    क्यों मुंबई भेजे गए एसपी?

    पटना एसपी विनय तिवारी रविवार दोपहर मुंबई पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बताया कि पटना पुलिस की एक टीम हफ्ते भर से मुंबई में जांच कर रही थी। अब दूसरा चरण सुपरविजन का है, जिस वजह से एक सीनियर अधिकारी की जरूरत थी। ऐसे में बिहार पुलिस ने उन्हें भेजा है। बिहार की टीम यहां पर जरूरी सबूतों को इकट्ठा कर रही है। साथ ही अन्य तत्थों की भी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि अभी कई दस्तावेज उन्हें नहीं मिले हैं, वो अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं।

    जांच में आ रही थी दिक्कत

    जांच में आ रही थी दिक्कत

    बिहार डीजीपी के मुताबिक सुशांत सिंह राजपूत मामले में एक दिक्कत ये है कि अभी तक टीम को मामले से जुड़े मूलभूत दस्तावेज तक नहीं मिले हैं। सुशांत सिंह की पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जानकारी, सीसीटीवी फुटेज या फिर अन्य जानकारी जिसे मुंबई पुलिस ने अभी तक जांच के दौरान इकट्ठा किया था, उनकी टीम को नहीं दी गई है। बिहार पुलिस की टीम सुशांत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान के परिवार से भी पूछताछ करेगी। पुलिस का कहना है कि दिशा के परिवार से कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई है, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका है।

    'सीबीआई की जरूरत नहीं'

    'सीबीआई की जरूरत नहीं'

    इससे पहले डीजीपी ने कहा था कि इस मामले की जांच करने में पूरी तरह से सक्षम हैं। ऐसे में वो सीबीआई जांच के पक्ष में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अगर सुशांत के पिता चाहें तो सीबीआई जांच की मांग कर सकते हैं। डीजीपी पांडे के मुताबिक बिहार पुलिस की स्पेशल टीम मुंबई में हैं। इसके अलावा पटना एसएसपी भी मुंबई में अपने समकक्ष के संपर्क में हैं। उन्होंने पूरी मदद का भरोसा दिया है। बिहार पुलिस की टीम ने शुक्रवार को पुलिस उपायुक्त से भी मुलाकात की थी।

    मदद बस एक कॉल दूर

    पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

    iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

    सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+