खबर पक्की: मां बनने वाली है बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस, अप्रैल में गूंजेगी किलकारी

सुरवीन चावला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बेहद खूबसूरत मैसेज के साथ अपने इस नए रोल के बारे में जानकारी दी है।

नई दिल्ली। 'हेट स्टोरी-2' और हाल ही में नेटफ्लिक्स की चर्चित वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' में नजर आई बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सुरवीन चावला अब अपनी रियल लाइफ में एक नए रोल में नजर आने वाली हैं। सुरवीन चावला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बेहद खूबसूरत मैसेज के साथ अपने इस नए रोल के बारे में जानकारी दी है। दरअसल, सुरवीन चावला मां बनने वाली हैं और अप्रैल महीने में उनकी डिलीवरी हो सकती है। सुरवीन चावला ने साल 2015 में अक्षय ठक्कर से शादी की थी और उनकी शादी में केवल कुछ चुनिंदा दोस्त ही शामिल हुए थे।

'हमारी खूबसूरत दुनिया में और खुशियां आने वाली हैं'

'हमारी खूबसूरत दुनिया में और खुशियां आने वाली हैं'

सुरवीन चावला ने अपने फैंस को इस बारे में बताते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा है, 'आपके जीवन में जब जो होना होता है, तो वह होता है। और...यह अभी इसी पल में हो रहा है। हमारी खुशहाल और खूबसूरत दुनिया में और भी खुशियां आने वाली हैं। हां, एक चमत्कार होने जा रहा है और इस चमत्कार को जीवन कहा जाता है। और...हम दो छोटे-छोटे कदमों से आगे बढ़ रहे हैं।' इंस्टाग्राम पर इस पोस्ट के साथ सुरवीन चावला ने अपने पति के साथ एक तस्वीर भी पोस्ट की है। सुरवीन की इस पोस्ट पर उनके फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं।

'ये एक अजनबी एहसास है'

'ये एक अजनबी एहसास है'

सुरवीन चावला ने बॉम्बे टाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में बताया, 'यह एक सुंदर एहसास और उससे भी कहीं ज्यादा है क्योंकि अक्षय और मैंने इसकी कल्पना भी नहीं की थी। हम लोगों की जिंदगी एकदम से खूबसूरत हो गई है। मैं अब हर कदम पर आगे की ओर देख रही हूं। बेशक, ये एक अनजाये ना और अजनबी एहसास है लेकिन यही एक चीज है जो अद्भुत होने की गारंटी के साथ आती है। अक्षय और मैं इस समय वास्तव में खुद को बेहद भाग्यशाली महसूस कर रहे हैं।'

'मैं फिलहाल काम करती रहूंगी'

'मैं फिलहाल काम करती रहूंगी'

सुरवीन ने बताया कि अपनी प्रेग्नेंस के दौरान फिलहाल वो काम करती रहेंगी। उन्होंने कहा कि वो इस पल पूरी तरह आनंद उठाना चाहती हैं। आपको बता दें कि सुरवीन चावला 'हेट स्टोरी-2' में अपने अभिनय का जादू बिखेर चुकी हैं। हाल ही में वो नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' में भी नजर आईं थी। सुरवीन ने पिछले साल दिसंबर महीने में ही अपनी और अक्षय की शादी के बारे में बताया था। 2015 में उन्होंने बेहद गुपचुप तरीके से अक्षय ठक्कर के साथ शादी की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+