Big Surprise: 37 की उम्र में नेहा धूपिया ने की अंगद बेदी से गुपचुप शादी, सामने आई First Photo

Recommended Video

    Neha Dhupia Gets Married to Angad Bedi; Watch Video | FilmiBeat

    नई दिल्ली। चिलचिलाती गर्मी में जोरदार धमाका हुआ है, हिंदी सिनेमा की ग्लैमरस अभिनेत्री और पूर्व मिस इंडिया नेहा धूपिया ने अपने फैंस को एक बहुत बड़ा सरप्राइज दिया है। उन्होंने आज अपने बेस्ट फ्रेंड अंगद बेदी से दिल्ली में शादी कर ली है। सीक्रेट वेडिंग के बाद दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैंस को ये खुशखबरी अपनी शादी की तस्वीर के साथ दी है।

    बेस्ट फ्रेंड..अब मेरी पत्नी!!! हैलो मिसेज बेदी...

    बेस्ट फ्रेंड..अब मेरी पत्नी!!! हैलो मिसेज बेदी...

    अब से थोड़ी देर पहले अंगद बेदी ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शादी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- बेस्ट फ्रेंड..अब मेरी पत्नी!!! हैलो मिसेज बेदी, सोशल मीडिया पर ये गुड न्यूज शेयर करने के बाद फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स के बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है।

    नेहा धूपिया-मेरी जिंदगी का सबसे सही फैसला

    तो वहीं नेहा धूपिया ने लिखा है कि मेरी जिंदगी का सबसे सही फैसला. आज मैंने अपने बेस्ट फ्रेंड से शादी की, हैलो हसबैंड! @angadbedi ❤.

    करण जौहर ने सबसे पहले बधाई दी

    इन दोनों की सीक्रेट वेडिंग की फोटो शेयर होने के बाद फिल्ममेकर करण जौहर ने सबसे पहले बधाई दी है। उन्होंने लिखा है कि 'मेरी स्‍पेशल दोस्‍त नेहा धूपिया, जिसे में बहुत प्‍यार करता हूं, ने टैलेंटड और जेंटलमैंन अंगद बेदी से शादी कर ली है, मैं इन दोनों को प्‍यार की दुआएं देता हूं।

    नेहा धूपिया मॉडलिंग की दुनिया का जाना-पहचाना नाम हैं

    आपको बता दें कि साल 2003 में मिस इंडिया का खिताब जीतने वाली नेहा धूपिया मॉडलिंग की दुनिया का जाना-पहचाना नाम हैं, मॉडलिंग के बाद नेहा ने फिल्मों में अपना करियर बनाया। नेहा ने हिंदी, तमिल और मलयालम फिल्मों में काम किया है। उनकी पहली हिंदी फिल्म 'कयामत' थी, उसके बाद उन्होंने जूली जैसी फिल्म में काफी बोल्ड किरदार निभा कर तहलका मचा दिया था। उन्होंने 'क्या कूल है हम', 'शूट आउट लोखंडवाला', 'सिंह इंज किंग' और 'तुम्हारी सुलू' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।

    अंगद बेदी

    अंगद बेदी

    तो वहीं अंगद बेदी भी, पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के बेटे हैं और रणजी भी खेल चुके हैं, क्रिकेट के बाद अंगद ने मॉडलिंग और फिर एक्टिंग में अपना हाथ आजमाया है। उन्होंने अमिताभ बच्चन की हिट फिल्म 'पिंक' में खलनायक का किरदार निभाकर काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+