आज फिर कोरोना के मामलों में हुई बढ़ोत्तरी, पिछले 24 घंटों में 16906 नए केस, 45 की मौत

नई दिल्ली, 13 जुलाई। देश मे कोरोना के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। कई दिनों से लगातार कोरोना के मामलों में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही। हालांकि मंगलवार को मामलों में कुछ कमी आई थी, लेकिन आज एक बार फिर से कोरोना के मामलों में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जो ताजा आंकड़े जारी किए गए हैं उसके अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 16906 नए केस सामने आए हैं। जबकि 15447 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं वहीं 45 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की बात करें तो यह संख्या 132457 है। चिंता की बात यह है कि पॉजिटिविटी दर 3.68 फीसदी बढ़ गई है।

corona

Recommended Video

      Covid-19 India Update: फिर बढ़े कोरोना के मामले, 24 घंटे में 16,906 नए केस | वनइंडिया हिंदी |*News

      मंगलवार की तुलना में आज कोरोना के 1414 अधिक मामले सामने आए हैं। आईसीएमआर लगातार कोरोना की टेस्टिंग कर रही है। 12 जुलाई तक 867769574 लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है। मंगलवार को 459302 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया। मंगलवार को दिल्ली में कोरोना के 400 नए मामले सामने आए हैं। दिल्ली में कोरोना पॉजिटिविटी दर 2.92 फीसदी है। दिल्ली में मंगलवार को कोरोना से एक व्यक्ति की मौत हुई है। इसके साथ ही दिल्ली में अभी तक कोरोना के 1941415 मामले सामने आ चुके हैं जबकि 26285 लोगों की मौत हो चुकी है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+