PICS: आ गई नए जमाने की खास ट्रेन, रेलमंत्री ने किया लॉन्च
रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने ट्रेन की लॉन्चिंग के बाद कहा कि टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए देश में पहली बार विस्टाडोम कोच की शुरुआत की गई है।
नई दिल्ली। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने खास विस्टाडोम कोच वाली देश की पहली ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये ट्रेन विशाखापट्टनम से छत्तीसगढ़ के किरंदुल के बीच चलेगी।

सुरेश प्रभु ने किया लॉन्च
इस कोच में कई खास बातें हैं। जो आपको आकर्षित कर सकती है। इसमें 360 डिग्री घूमने वाली सीटें, ऑटोमैटिक स्लाइडिंग डोर और जीपीएस आधारित इनफोटमेंट सिस्टम लगा है।

खिड़की और छत के ज्यादातर हिस्से में कांच लगा हुआ है। जिससे यात्रियों को बाहर का नजारा भी मिल सके।

जल्द ही दूसरी ट्रेनों में भी लगेंगे ये खास कोच
रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने ट्रेन की लॉन्चिंग के बाद कहा कि टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए देश में पहली बार विस्टाडोम कोच की शुरुआत की गई है।

सुरेश प्रभु ने बताया कि फिलहाल अभी एक कोच ट्रेन में लगाया गया है, कुछ दिन बाद अन्य भी लगाए जाएंगे। टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से ये कदम उठाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications