महाराष्ट्र के नतीजों पर एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने कहा- जनता ने दिया सच का साथ

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की वरिष्ठ नेता और सांसद सुप्रिया सुले ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी के लिए वोट करने पर जनता को धन्यवाद कहा है। सुप्रिया सुले ने भी एनसीपी उम्मीदवारों को जीताने के लिए ताबड़तोड़ रैलियां की थीं। महाराष्ट्र में कांग्रेस और एनसीपी को मिले जनादेश से सुप्रिया सुले खुश हैं और इसके लिए उन्होंने जनता का धन्यवाद किया है।

Supriya Sule says appreciate the trust and faith to people

सुप्रिया सुले ने कहा कि, आज के समय में अर्थव्यवस्था, बेरोजगारी और किसानों की आय में वृद्धी का मुद्दा बड़ी चुनौती है। विधानसभा चुनाव में जनादेश ने अपना रूख स्पष्ट कर दिया है, लोगों ने बता दिया है कि वह किसी ऐसे व्यक्ति को चाहते हैं जो उनकी इन समस्याओं का समाधान कर सके। सुप्रिया ने आगे कहा कि, जनता ने बिना डरे सच का साथ दिया है, मैं उसकी सराहना करती हूं। महाराष्ट्र की जनता ने हममें विश्वास दिखाया इसके लिए मैं उनकी आभारी हूं।

बता दें, महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना गठबंधन को पूर्ण बहुमत हासिल हुआ है वहीं, कांग्रेस और एनसीपी को मिले जनादेश पर शरद पवार ने जनता को धन्यवाद कहा है। शरद पवार ने कहा कि, जनता के आदेश को एनसीपी दिल से स्वीकार करती है। कांग्रेस और एनसीपी नेताओं ने मिलकर काम किया है। पवार ने आगे कहा कि, सतारा की जनता ने श्रीनिवास पाटिल को मतदान किया उसके लिए में शुक्रगुजार हूं, मैं बहुंत जल्द वहां जाकर जनता का धन्यवाद करूंगा।

यह भी पढ़ें: Haryana Election Results 2019: बबीता फोगाट चुनाव हारीं, तीसरे नंबर पर खिसकीं

नेता प्रतिपक्ष की कर सकते हैं दावेदारी फिलहाल के आंकड़ों पर नजर डालें तो एनसीपी की स्थिति प्रदेश में कहीं बेतर नजर आ रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि प्रदेश के तमाम दिग्गज नेताओं को पीछे छोड़ शरद पवार विपक्ष के सबसे बड़े नेता के तौर पर उभरकर सामने आए हैं। ऐसे में संभव है कि एनसीपी प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष के पद की दावेदारी कर सकती है। पिछले चुनाव की बात करें तो एनसीपी को महज 18 सीटों पर जीत मिली थी, लेकिन इस बार एनसीपी पश्चिमी महाराष्ट्र की कुल 66 में से 27 सीटों पर आगे चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+