Tushar Mehta सॉलिसिटर जनरल पद पर दोबारा नियुक्त किए गए, सात वकीलों को मिला सेवा विस्तार!
सुप्रीम कोर्ट में भारत सरकार की पैरवी करने वाले कानूनी धुरंधरों को सरकार के कार्मिक विभाग की तरफ से नियुक्त किया जाता है। तुषार मेहता सॉलिसिटर जनरल का पद लंबे समय से संभाल रहे हैं। सरकार ने फिर से उन्हें नियुक्त किया है।
कब से प्रभावी होगी नियुक्ति
कार्मिक विभाग की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार, तुषार मेहता को एक जुलाई से दोबारा नियुक्त किया गया है। इसके अलावा दो एडिशनल सॉलिसिटर जनरल- विक्रमजीत बनर्जी और के एम नटराज को भी एक जुलाई से ही दोबारा नियुक्त किया गया है।

ASGI की टीम में कौन वकील शामिल हैं
बलबीर सिंह, एसवी राजू, एस वेंकटरमण और एश्वर्या भाटी को भी सुप्रीम कोर्ट में एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया (ASGI) के पदों पर दोबारा नियुक्त किया गया है।
कुल सात वकीलों की दोबारा नियुक्ति
कार्मिक विभाग ने 7 वकीलों की दोबारा नियुक्ति की है। कैबिनेट की एप्वाइंटमेंट समिति के सचिवालय की तरफ से नियुक्ति के बारे में अधिसूचना जारी की गई। 6 लोगों को एडिशनल सॉलिसिटर जनरल पद पर अप्वाइंट किया गया है।
क्या करेंगे तुषार मेहता
बता दें कि सॉलिसिटर जनरल की जिम्मेदारी हर उस मुकदमे में सरकार की पैरवी करना है, जिसमें यूनियन ऑफ इंडिया यानी भारत सरकार को पार्टी बनाया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications