सीबीआई बनाम बंगाल पुलिस मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के पुलिस कमिश्नर के घर पर जिस तरह से सीबीआई पूछताछ करने के लिए पहुंची और खुद सीबीआई के अधिकारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया उसके बाद सियासी पारा काफी बढ़ गया था। बंगाल पुलिस की इस कार्रवाई के बाद सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। सीबीआई की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि सुप्रीम कोर्ट आज अपनी सुनवाई में किसे सही ठहराता है।

दरअसल जिस तह से सीबीआई ने पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार से पूछताछ करने के लिए उनके घर पहुंची और उल्टा सीबीआई को ही हिरासत में लिया गया उसने बड़ा सियासी संकट खड़ा कर दिया था। जिसके बाद सीबीआई सुप्रीम कोर्ट पहुंची और राजीव कुमार पर जांच में सहयोग नहीं करने और सरकार काम में बाधा डालने का आरोप लगाया है। सीबीआई की इस याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा, जिसपर हर किसी की नजर रहेगी।
यह पूरा ड्रामा उस वक्त शुरू हुआ जब रविवार शाम को सीबीआआई की 40 अधिकारियों की टीम कोलकाता पहुंची और पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार के घर पर पहुंची। सीबीआई राजीव कुमार से शारदा चिट फंड मामले में पूछताछ करने के लिए पहुंची थी। राजीव कुमार मामले की जांच कर रही एसआईटी टीम के मुखिया थे, उनपर आरोप है कि उन्होंने अहम दस्तावेज को मिटाया है, जिसकी सीबीआई तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार एसआईटी के पास पांच मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, एक लाल रंग की डायरी और एक पेन ड्राइव पाया गया था। ये सभी अहम सबूत शारदा चिट फंड के मालिक सुदीप्तो सेन के पास से बरामद किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications