कोलकाता रेप-मर्डर केस का सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत:संज्ञान, 20 अगस्त को होगी सुनवाई
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी लेडी डॉक्टर के साथ हुई रेप-मर्डर केस का सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान ले लिया है। इस मामले में मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस जेबी पारदीवाला और मनोज मिश्रा की पीठ 20 अगस्त को सुनवाई करेगी।
न्यूज़ एजेसी एएनआई के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट ने कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में लेडी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर के मामले में स्वतः संज्ञान लिया है। ऐसा बताया जा रहा है कि 20 अगस्त की सुबह सबसे पहले भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस जेबी पारदीवाला और मनोज मिश्रा की पीठ इसी सुनवाई करेगी।

वहीं, अब लेडी डॉक्टर की मां का बयान का एक बयान सामने आया है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मृत डॉक्टर की मां ने कहा, 'पहले हमें अस्पताल से फोन आया कि आपकी बेटी बीमार है, फिर फोन कट गया। उसके बाद जब मैंने फोन करके पूछा कि क्या हुआ, तो उन्होंने मुझे अस्पताल आने को कहा।'
उन्होंने बताया कि जब हमने फिर से अस्पातल में फोन किया, तो (फोन करने वाले ने) खुद को असिस्टेंट सुपर बताया और कहा कि आपकी बेटी ने आत्महत्या कर ली है। वह गुरुवार को ड्यूटी पर गई थी, हमें शुक्रवार को सुबह 10:53 बजे यह फोन आया। जब हम वहां पहुंचे, तो हमें उसे देखने नहीं दिया गया, हमें उसे 3 बजे देखने दिया गया।
उसकी पैंट खुली हुई थी, उसके शरीर पर केवल एक कपड़ा था। उसका हाथ टूटा हुआ था, उसकी आंखों, मुंह से खून निकल रहा था। उसे देखकर ही लग रहा था कि किसी ने उसकी हत्या की है। मैंने उनसे कहा कि यह आत्महत्या नहीं, हत्या है। हमने अपनी बेटी को डॉक्टर बनाने के लिए बहुत मेहनत की, लेकिन उसकी हत्या कर दी गई।
लेडी डॉक्टर की मां ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के फोन वाले सवाल कहा कि उन्होंने (ममता बनर्जी) कहा था कि अपराधी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ है। एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। मुझे यकीन है कि इस घटना में और भी कई लोग शामिल हैं।
मुझे लगता है कि इस घटना के लिए पूरा विभाग जिम्मेदार है...पुलिस ने बिल्कुल भी अच्छा काम नहीं किया। मुझे लगता है कि मुख्यमंत्री प्रदर्शन को रोकने की कोशिश कर रही हैं, आज उन्होंने यहां धारा 144 लगा दी है ताकि लोग प्रदर्शन न कर सकें। CP के बारे में उन्होंने कहा, उन्होंने हमारे साथ बिल्कुल भी सहयोग नहीं किया, उन्होंने बस जल्द से जल्द मामले को दबाने की कोशिश की। उनकी कोशिश थी कि जल्द से जल्द पोस्टमार्टम करवाकर शव को हटाया जाए।












Click it and Unblock the Notifications