Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट की पंजाब राज्यपाल को कड़ी फटकार, कहा- आप आग से खेल रहे हैं

Supreme Court News: राज्यों के मुख्यमंत्री और राज्यपाल के बीच अपसी विवाद आम बात हैं। मौजूदा वक्त में पंजाब और तमिलनाडु इसका ताजा उदाहरण है। ऐसे में सरकार और राज्यपाल के विवाद में अब सुप्रीम कोर्ट की एंट्री हो गई है। पंजाब के राज्यपाल की तरफ से विधानसभा से पारित विधेयकों को मंजूरी ना देने पर सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जताई है।

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को कड़ी फटकार लगाई है। राज्य सरकार ने राज्यपालों पर विधानसभाओं द्वारा पारित विधेयकों पर कार्यवाही में देरी करने का आरोप लगाया था।

Supreme Court

मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली बेंच ने दोनों राज्यपालों से आग्रह किया कि वे निर्वाचित विधानसभा द्वारा पारित किए गए विधेयकों में देरी ना करें।

चीफ जस्टिस ने राज्यपालों से कहा कि कृपया विधिवत निर्वाचित विधानसभा द्वारा पारित विधेयकों की दिशा ना भटकाएं। यह बहुत गंभीर चिंता का विषय है।

चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि भारत मे लोकतांत्रिक व्यवस्था है। राज्यपाल का दर्जा संवैधानिक प्रमुख का है, लेकिन उन्हें कुछ विषयों को छोड़कर ज्यादातर में कैबिनेट की सलाह से काम करना होता है।

पंजाब विधानसभा द्वारा पारित विधेयकों पर राज्यपाल की कार्यशैली को लेकर सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने कहा कि आप आग से खेल रहे हैं। राज्यपाल ऐसा कैसे कह सकते हैं? पंजाब में जो हो रहा है उससे हम खुश नहीं हैं। क्या हम संसदीय लोकतंत्र बने रहेंगे?"

पंजाब सरकार ने पहले राज्य विधानसभा द्वारा पारित विधेयकों को राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित की सहमति देने में देरी का आरोप लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। याचिका में कहा गया कि इस तरह की "असंवैधानिक निष्क्रियता" ने पूरे प्रशासन को "ठप" कर दिया है। पंजाब सरकार की ओर से बहस करते हुए वरिष्ठ वकील अभिषेक सिंघवी ने कहा था कि राज्यपाल ने राजकोषीय प्रबंधन और शिक्षा से संबंधित सात विधेयकों को रोक दिया है। उन्होंने कहा कि बिल जुलाई में राज्यपाल की मंजूरी के लिए भेजे गए थे और उनकी निष्क्रियता ने शासन को प्रभावित किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+