कोर्ट की अवमानना मामले में सुप्रीम कोर्ट आज प्रशांत भूषण की सजा का करेगी ऐलान

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण के खिलाफ कोर्ट की अवमानना मामले में आज सजा का ऐलान किया जाएगा। प्रशांत भूषण ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज को लेकर जो ट्वीट किया था, उसे कोर्ट ने अवमानना मानते हुए उन्हें दोषी करार दिया था और इस मामले में प्रशांत भूषण को माफी मांगने के लिए कहा था, लेकिन प्रशांत भूषण ने माफी मांगने से इनकार कर दिया। जिसके बाद आज कोर्ट प्रशांत भूषण की सजा को लेकर अपना फैसला देगी।

Recommended Video

    Supreme Court की अवमानना मामले में Prashant Bhushan को आज हो सकती है सजा | वनइंडिया हिंदी
    prashant

    प्रशांत भूषण ने कोर्ट को लेकर जो ट्वीट किया था, उसके लिए माफी मांगने से इनकार कर दिया था, उन्होंने कहा था कि जिन बातों पर मैं विश्वास करता हूं उसपर मैंने अपने विचारों को व्यक्त किया है। लिहाजा माफी मांगना उनकी अपनी अंतरात्मा और उस सर्वोच्च संस्थान की अवमानना होगी, जिसमें उनका विश्वास है। प्रशांत भूषण ने अदालत में अपने खिलाफ दर्ज अवमानना केस में पूरक जवाब दायर किया है। अपने जवाब में कहा है कि उनका मानना है कि सुप्रीम कोर्ट मौलिक अधिकारों के संरक्षण के लिए उम्मीद की आखिरी किरण है।

    गौरतलब है कि 20 अगस्‍त को प्रशांत भूषण अवमानना मामले में सर्वोच्च अदालत ने उनके खिलाफ सजा पर सुनवाई टाल दी थी। कोर्ट ने उनको अपने लिखित बयान पर फिर से विचार करने को कहा था और इसके लिए उनको दो दिनों का भी दिया था। अदालत ने भूषण के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जजों के खिलाफ उनके विवादास्पद ट्वीट के लिए स्वत: संज्ञान लेते हुए सुनवाई की है और उन्हें सुप्रीम कोर्ट की अपराधिक अवमानना का दोषी पाया है। अदालत ने उनके खिलाफ यह फैसला बीते 14 अगस्त को सुनाया था। प्रशांत भूषण ने अपने जवाब में कहा है, "अगर मैं इस अदालत के सामने अपना बयान वापस लेता हूं जो कि मैं दूसरी तरह से सही मानता हूं या क्षमा याचना करता हूं, तो यह मेरी नजर में मेरी अंतरात्मा और जिस संस्थान को मैं सर्वोच्च मानता हूं उसकी अवमानना होगी।"

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+