अवमानना केस में विजय माल्या को जल्द हो सकती है सजा, SC ने कहा- 4 साल से मामला लंबित है, अब गंभीरता से लेंगे

अवमानना केस में विजय माल्या को जल्द हो सकती है सजा, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- 4 साल से मामला लंबित है, अब गंभीरता से लेंगे

नई दिल्ली, 30 नवंबर: अदालत की अवमानना मामले में साल 2017 में दोषी पाए गए विजय माल्या को अब जल्द सजा हो सकती है। इस मामले पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार (30 नवंबर) को कहा कि पिछले चार साल से सिर्फ सजा का मामला लंबित है, यह 2017 से स्थगित हो रहा है लेकिन अब इस मामले को हम गंभीरता से लेंगे। साल 2017 में भगौड़ा विजय माल्या को अदालत की अवमानना के मामले में दोषी पाया गया था। उस वक्त सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि माल्या की सजा पर फैसला प्रत्यर्पण के बाद होगा। वहीं केंद्र सरकार को ये आदेश दिया था कि जब विजय माल्या भारत आ जाए तो उसे कोर्ट में पेश किया जाए। तब से ये मामला वैसी ही अटका था। लेकिन सुप्रीम कोर्ट अब इस केस पर फिर से ध्यान दे रही है।

Vijay Mallya

सुप्रीम कोर्ट ने मामले पर सुनवाई करते हुए कहा कि यह विजय माल्या पर निर्भर है कि वह व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेश हो या अपने वकील के माध्यम से कोर्ट में दलीलें पेश करे। लेकिन, मामले को प्रकाश में देखना होगा क्योंकि यह 2017 से स्थगित हो रहा है, जब उन्हें अवमानना ​​का दोषी पाया गया था। पिछले चार साल से सिर्फ सजा का मामला लंबित है।

गौरतलब है कि किंगफिशर एयरलाइंस के मालिक विजय माल्या बैंकों से लोन को लेकर डिफाल्टर हो गए थे। उस वक्त से वह भारत में नहीं है। 2017 में अवमानना मामले पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद विजय माल्या कोर्ट में पेश नही हुए थे।

इतना ही सुनवाई के दौरान केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से भी कोई वकील कोर्ट में पेश नहीं हुआ था। 9 मई 2017 को सुप्रीम कोर्ट ने विजय माल्या को अवमानना का दोषी माना था। कोर्ट को विजय माल्या ने संपत्ति का पूरा ब्योरा नहीं दिया था। कोर्ट ने 10 जुलाई 2017 को विजय माल्या को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया था। लेकिन माल्या पेश नहीं हुए थे। अब सुप्रीम कोर्ट को ये तय करना है कि अवमानना के मामले में विजय माल्या को क्या सजा दी जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+