पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हस्तक्षेप से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, खारिज की याचिका

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों पर काबू के लिए हस्तक्षेप से इनकार कर दिया है। कीमतों पर कंट्रोल के लिए अदालत से हस्तक्षेप की मांग करने वाली याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को खारिज कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को फटकार लगाते हुए इस अर्जी पर सुनवाई से इनकार कर दिया।

पेट्रोल डीजल पर सुप्रीम कोर्ट, supreme court petrol diesel, supreme court, petrol price, diesel price, supreme court,petrol price,diesel price,सुप्रीम कोर्ट

देश में पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में ये याचिका दर्ज की गई थी। यााचिकाकर्ता की मांग थी कि पेट्रोल और डीजल के दामों पर काबू के लिए सुप्रीम कोर्ट हस्तक्षेप करे और कीमत घटाने के लिए सरकर को निर्देशित करे। जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने याचिकाकर्ता को फटकार लगाई और याचिका को बेतुका बताते हुए सुनवाई करने से मना कर दिया।

पेट्रोल और डीजल के दाम में बीते कुछ दिनों में काफी बढोतरी हुई है। बड़े शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम की बात करें तो दिल्ली में आज 8 सितंबर को पेट्रोल कल के भाव 82.08 रुपए लीटर और डीजल 73.16 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 88.73 रुपए प्रति लीटर और डीजल 79.69 रुपए प्रति लीटर हैं। कोलकाता मेंआज पेट्रोल 83.57 रुपए प्रति लीटर है और डीजल 76.66 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। चेन्नई में पेट्रोल 85.04 रुपए प्रति लीटर और डीजल 78.48 रुपए प्रति लीटर है। बेंगलुरु में आज पेट्रोल की कीमत 84.75 रुपए और डीजल 77.46 रुपये प्रति लीटर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+