सुशांत की बहन प्रियंका को सुप्रीम कोर्ट से झटका, FIR को रद्द करने की मांग वाली याचिका खारिज
मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने प्रियंका की उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने मांग की थी कि रिया चक्रवर्ती के द्वारा उनके खिलाफ जो FIR दर्ज कराई गई है, उसे खारिज कर दिया जाए, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने ऐसा करने से इनकार कर दिया है और SC ने बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखा है। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया शरद अरविंद बोबड़े, जस्टिस बोपन्ना और जस्टिस रामसुब्रमण्यम की बेंच ने प्रियंका की याचिका पर सुनवाई की।
Recommended Video

हाईकोर्ट ने 15 फरवरी को सुनाया था फैसला
सुप्रीम कोर्ट ने प्रियंका सिंह की याचिका को खारिज कर दिया है। आपको बता दें कि इससे पहले बॉम्बे हाईकोर्ट ने 15 फरवरी को प्रियंका के खिलाफ दर्ज हुई FIR को सही पाया था। ये FIR रिया ने प्रियंका के खिलाफ दर्ज कराई थी। हालांकि रिया ने सुशांत की दूसरी बहन मीतू सिंह के खिलाफ भी FIR दर्ज कराई थी, लेकिन मीतू सिंह पर हुई एफआईआर को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया था।
रिया की FIR में क्या था?
आपको बता दें कि रिया ने प्रियंका और मीतू सिंह के खिलाफ जो एफआईआर दर्ज कराई हैं, उनमें सुशांत की मौत के पीछे आपराधिक साजिश और अपहरण का आरोप लगाया था। रिया ने प्रियंका और मीतू के खिलाफ FIR में बताया था कि सुशांत अपनी बहनों की सलाह पर कुछ दवाईयां ले रहे थे। इसके लिए रिया ने सुशांत और उनकी बहनों की चैट भी जारी की थी, जिसमें ये सामने आया था कि राम मनोहर लोहिया अस्पताल के एक डॉक्टर के पर्चे के आधार पर प्रियंका की सलाह पर सुशांत दवाईयां ले रहे थे।
ये भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर बोलीं अंकिता लोखंडे, हम अचानक बन गए परफेक्ट कपल












Click it and Unblock the Notifications