सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर बोलीं अंकिता लोखंडे, हम अचानक बन गए परफेक्‍ट कपल

मुंबई। पिछले साल बॉलीवुड से एक ऐसी खबर आई जिसे देश क्‍या पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया। जी हां जून 2020 को एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत ने खुदकुशी कर ली थी। उसके बाद से उन्‍हें लेकर कई तरह की बातें सामने आई। एक समय में उनकी गर्लफ्रेंड रही एक्‍ट्रेस अंकिता लोखंडे भी सुशांत को लेकर कई बातें की। वो उन्‍हें लेकर हर मुद्दे पर बात करती हैं और खुलकर बोलती हैं। अंकिता ने सुशांत को न्‍याय दिलाने से लेकर उनके परिवार के समर्थन में खुलकर अपनी बात रखी। हाल ही में बॉलीवुड बबल को दिए गए इंटरव्‍यू में अंकिता ने फिर अपनी बात रखी।

मैं और सुशांत अचानक परफेक्‍ट कपल गए

मैं और सुशांत अचानक परफेक्‍ट कपल गए

बॉलीवुड बबल से खास बातचीत में अंकिता ने कहा कि सुशांत के निधन के बाद वो अचानक से ट्रोल हो गईं। अंकिता से जब पूछा गया कि सुशांत के निधन के बाद उन्‍होंने तुरंत कुछ पोस्‍ट क्‍यों नहीं किया? इसका जवाब देते हुए आज भी उसकी मौत पर यकीन नहीं होता है और ऐसा कुछ पोस्ट करने की हिम्मत नहीं होती। क्योंकि मैं 'रेस्ट इन पीस, सुशांत' नहीं कह सकती।' अंकिता ने कहा कि ब्रेकअप के बाद मैं और सुशांत अचानक परफेक्‍ट कपल हो गए।

सुशांत असापास होता तो इसे दूर कर देता

सुशांत असापास होता तो इसे दूर कर देता

ट्रोलर्स को लेकर अंकिता ने कहा कि उन्‍हें बुरा लगता है जब उन्‍हें और उनके परिवार को टारगेट किया जाता है। अंकिता ने आगे कहा कि अगर सुशांत आसपास होता, तो वह इस व्यवहार को दूर करने वाला पहला व्यक्ति होता। आपको बता दें कि अंकिता और सुशांत की एकता कपूर की पवित्रा रिश्ता के सेट पर मुलाकात की थी और प्यार हो गया था। वे छह साल तक रिलेशन में रहे थे और फिर साल 2016 में उनका ब्रेकअप हो गया था।

कभी-कभी लगता है सुशांत से बात कर सकती हूं

कभी-कभी लगता है सुशांत से बात कर सकती हूं

अंकिता ने इंटरव्‍यू में कहा कि सुशांत के निधन के बाद उन्होंने (अंकिता ने), उनके पेरेंट्स ने और सुशांत के परिवार ने बहुत कुछ सहा है। अंकिता ने कहा,'सुशांत का जाना.. यह चीज हमेशा मेरे साथ रहेगी। अंकिता ने कहा कि कभी-कभी मुझे लगता है कि मैं सुशांत से बात कर सकती हूं। मुझे ऐसा लगता है कि मैं उनसे कह रही हूं कि देखों लोग तुमसे कितना प्‍यार करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+