गाय को 'राष्ट्रीय पशु' घोषित करने वाली PIL खारिज, याचिकाकर्ता को SC ने लगाई फटकार
SC on Plea to Declare cow National Animal: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने वाली याचिका को खारिज कर दिया। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी, इस याचिका के जरिए केंद्र सरकार को निर्देशित करने की मांग की गई है थी कि गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए। लेकिन न्यायमूर्ति एस के कौल और न्यायमूर्ति अभय एस ओका की पीठ ने याचिका को खारिज कर दिया।

पीठ ने याचिकाकर्ता से सवाल करते हुए कहा कि क्या यह अदालत का काम है? आप ऐसी याचिकाएं क्यों दायर करते हैं कि हमें जुर्माना लगाना पड़े? किस मौलिक अधिकार का उल्लंघन किया जाता है? क्या हमें कानून की परवाह नहीं करनी चाहिए और उसका प्रयोग इस तरह की सुनवाई में करना चाहिए?
वहीं, याचिकाकर्ता की तरफ से उपस्थित हुए वकील ने कहा कि गोरक्षा बहुत जरूरी है। ऐसे में गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करना चाहिए। इस पर सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने वकील को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर यह याचिका वापस ले लें, नहीं तो जुर्मान लगा दिया जाएगा। इसके बाद वकील ने याचिका वापस ले ली। यह याचिका एनजीओ गोवंश सेवा सदन और अन्य की तरफ से दायर की गई थी। याचिका के जरिए गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की गई थी।
ये भी पढ़ें- सड़कों को सुरक्षित बनाने के लिए ओडिशा ने बनाई खास रणनीति, सुप्रीम कोर्ट के ऑडिट में 66 प्रतिशत किया स्कोर












Click it and Unblock the Notifications