फेसबुक को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली विधानसभा कमेटी को जारी किया नोटिस

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में आज दिल्ली दंगों के मामले में दिल्ली विधानसभा के पैनल के नोटिस के खिलाफ फेसबुक इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट अजीत मोहन द्वारा दाखिल की गई याचिका पर सुनवाई हुई।सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली विधानसभा कमेटी को नोटिस जारी करते हुए एक हफ्ते में जवाब दाखिल करने को कहा है। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जब तक सुनवाई हो रही है तब तक फेसबुर पर कोई एक्शन नही लिया जाएगा।

SC notice to Delhi assembly on plea by Facebook VP against summons in Delhi riots case.

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को फेसबुक इंडिया के सोशल मीडिया हेड अजीत मोहन की याचिका पर सुनवाई करते हुए उन्हें बड़ी राहत दी है। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली विधानसभा कमेटी को नोटिस जारी करते हुए एक हफ्ते में जवाब दाखिल करने को कहा है। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जब तक सुनवाई हो रही है तब तक फेसबुर पर कोई एक्शन नही लिया जाएगा।

कोर्ट ने प्रतिवादी को काउंटर हलफनामा दायर करने के लिए एक सप्ताह का समय भी दिया है। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली विधानसभा की शांति और सद्भाव समिति को अगले आदेश तक बैठक आयोजित नहीं करने के आदेश दिए हैं। इस मामले की सुनवाई की अगली तारीख 15 अक्टूबर रखी गई है। जस्टिस संजय किशन कौल की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट की तीन जजों की बेंच याचिका पर सुनवाई की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+