क्विक अलर्ट के लिए
For Daily Alerts
इलाहाबाद हाईकोर्ट में 10 जजों की नियुक्ति का रास्ता साफ, SC कॉलेजियम ने प्रस्ताव किया मंजूर
नई दिल्ली, 23 मई। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने सोमवार को उस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया जिसमें इलाहाबाद हाईकोर्ट में 10 स्थाई जजों की नियुक्ति का अनुरोध किया गया था। इस प्रस्ताव के मंजूर होने से इलाहाबाद हाईकोर्ट में 10 नए न्यायधीशों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम के इस निर्णय के बाद अब हाईकोर्ट को बड़ी राहत मिलेगी।

इलाहाबाद हाईकोर्ट में जिन 10 जजों को स्थायी नियुक्ति दी जाएगी उनमें न्यायमूर्ति संजय कुमार पचौरी, न्यायमूर्ति सरोज यादव, न्यायमूर्ति सुभाष चंद, न्यायमूर्ति मो. असलम और न्यायमूर्ति सुभाष चंद्र शर्मा का नाम शामिल है।
इसके अलावा न्यायमूर्ति साधना रानी ठाकुर, न्यायमूर्ति अनिल कुमार ओझा, न्यायमूर्ति अजय त्यागी, न्यायमूर्ति अजय कुमार श्रीवास्तव और न्यायमूर्ति सैयद आफताब हुसैन रिजव को स्थायी जज बनाया गया है।
Comments
English summary
Supreme Court Collegium approved the proposal to appointment of 10 judges in Allahabad High Court
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें