सुप्रीम कोर्ट का पटाखो पर बैन,रामदेव बोले- हिन्दुओं को निशाना बनाया जा रहा
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में दिवाली पर पटाखो की बिक्री बैन करने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश का रामदेव ने विरोध किया है। एक टीवी चैनल से बातचीत में रामदेव ने कहा ये फैसला हिन्दुओं के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि ऐसे फैसलों के जरिए सिर्फ हिंदुओं को टारगेट करना गलत है, सरकार को इसके खिलाफ अपील करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हर चीज के लिए प्रदूषण का हवाला देना ठीक नहीं है और वो इस फैसले से खुश नहीं है।

रामदेव ने कहा कि जब किसी विशेष धर्म को टारगेट किया जाएगा तो ये धार्मिक रूप धारण कर लेगा और इसमें कोई शक नहीं है कि हिंदुओं को टारगेट किया गया है। उन्होंने कहा कि कोई बैन है तो सभी धर्मों पर हो ना कि सिर्फ हिन्दुओं पर। सुप्रीम कोर्ट ने प्रदूषण को लेकर एक याचिका पर फैसला दिया है कि दिवाली पर पटाखों की बिक्री ना हो। इसको लेकर हिन्दूवादी संगठन विरोध कर रहे हैं। संवैधानिक पदों पर बैठे लोग भी सुप्रीम कोर्ट के फैसला पर कड़ी प्रतिक्रियाएं दे चुके हैं। त्रिपुरा के राज्यपाल तथागत रॉय ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर विवादित प्रतिक्रिया दी है। त्रिपुरा के गवर्नर तथागत रॉय ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मंगलवार को फैसले का मखौल उड़ाने के अंदाज में ट्वीट करते हुए लिखा, 'कभी दही हांडी, आज पटाखा, कल को हो सकता है प्रदूषण का हवाला देकर मोमबत्ती और अवार्ड वापसी गैंग हिंदुओ की चिता जलाने पर भी याचिका डाल दे!'
आपको बता दें कि दिवाली से पहले सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम फैसला देते हुए दिल्ली-एनसीआर में पटाखो की बिक्री पर रोक लगा दी है। पटाखो की बिक्री को लेकर 11 नवंबर 2016 का रोक का आदेश बरकरार रहेगा। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में 1 नवंबर तक पटाखों की बिक्री बैन करने का आदेश दिया है। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने सभी स्थायी और अस्थायी लाइसेंसों को निलंबित कर दिया है। 1 नवंबर से पटाखे बिक सकेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि एक बार ये टेस्ट करना चाहते हैं कि दिवाली पर किस तरह के हालात होंगे।
-
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट












Click it and Unblock the Notifications