भारत से सुरक्षित देश खोजने में करें आमिर खान की मदद!
बेंगलुरु। भारत का संविधान सभी को अपनी बात रखने की आजादी देता है, साथ ही स्वतंत्र रूप से रहने की आजादी भी। अब अगर बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान अगर भारत में असुरक्षित महसूस कर रहे हैं, तो उनके देश छोड़ने के निर्णय का समर्थन जरूर करना चाहिये। यह तो उनका अधिकार है।
पढ़ें- आमिर खान जी देश छोड़ना सत्यमेव जयते नहीं!

इतना पढ़कर आप मुस्कुराये होंगे और मन में सोच रहे होंगे कि ये क्या बकवास है! तो हम आपको बता देते हैं कि Change.ORG पर एक यूज़र ने आमिर खान के खिलाफ कैम्पेन चला दिया है, जिसका शीर्षक है, "Support Aamir Khan's decision to move out of India" यानि भारत छोड़ने के आमिर खान के निर्णय का समर्थन करें।
इस कैम्पेन के अंतर्गत एक पिटिशन हेल्प आमिर नाम के यूज़र ने दाखिल की है और देश से अपील की है कि सभी मिलकर भारत से सुरक्षित देश खोजने में आमिर खान की मदद करें।












Click it and Unblock the Notifications