रिलेशनशिप को लेकर संजय दत्त के बेटी त्रिशाला का छलका दर्द, बोलीं- मुझे कूड़े की तरह यूज करता था Boyfriend

मुंबई। बॉलीवुड एक्‍टर संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। वो अपनी बातें फैंस के साथ खुलकर साझा करती हैं। फिलहाल वो अमेरिका में बतौर साइकोथेरपिस्‍ट के रूप में काम कर रही हैं। हाल ही उन्‍होंने इंस्‍टाग्राम पर Ask Me Anything सेशन में अपने रिलेशनशिप के बारे में खुलकर बात की। उन्‍होंने यह भी बताया कि इस रिश्‍ते में उन्‍होंने कैसी-कैसी परेशानियां झेली और किस तरह के मेंटल ट्रॉमा को फेस किया। इतना ही नहीं इस सेशन में त्रिशाला ने फैंस के रोचक सवालों के जवाब भी दिए। इसके अलावा त्रिशाला ने संजय दत्त के ड्रग्‍स एडिक्‍ट होने के बारे में भी बताया। तो विस्‍तार से जानते हैं त्रिशाला ने क्‍या-क्‍या बताया।

Recommended Video

    Sanjay Dutt की daughter Trishala ने खोला राज, Ex-boyfriend करता था बुरा बर्ताव | वनइंडिया हिन्दी

    कूड़े की ढेर की तरह यूज करता था ब्‍वॉयफ्रेंड

    कूड़े की ढेर की तरह यूज करता था ब्‍वॉयफ्रेंड

    त्रिशाला से जब एक फैन ने पूछा कि क्‍या उन्‍होंने जीवन में कभी कोई गलती की है? त्रिशाला ने इसके जवाब में अपने बिगड़े रिश्‍ते की बात कही। उन्‍होंने कहा कि कुछ साल पहले वो खुद को ही डेट कर रही थीं। क्‍योंकि उनका ब्‍वॉयफ्रेंड कोई प्रयास नहीं करता था। उन्‍होंने कहा कि उनका ब्‍वॉयफ्रेंड उन्‍हें कूड़े की ढेर की तरह समझता था। आपको बता दें कि इटली मूल के एक युवक के साथ रिलशनशिप में थीं। त्रिशाला ने कहा कि शुरू में मुझे लगा कि वो अपनी जिंदगी के बुरे दौर से गुजर रहा है। जब सबकुछ अच्‍छा हो जाएगा तो वो भी अच्‍छा हो जाएगा। लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ। उसके दिन अच्‍छे हुए लेकिन रिश्‍ता और खराब होताचला गया। त्रिशाला ने अपने फैंस से यह भी कहा कि वह कमजोर महसूस न करें। उन्होंने यह भी कहा कि खुद को ठीक करने की भी एक प्रक्रिया होती है। वह इस बिगड़ते रिश्ते से दूर हो गई और इसके बाद उन्होंने खुद को ढूंढा।

    वह धीरे-धीरे मुझे मेरे दोस्‍तों से दूर करता गया

    वह धीरे-धीरे मुझे मेरे दोस्‍तों से दूर करता गया

    अपने ब्‍वॉयफ्रेंड के अटैकिंग रवैए के बारे में बताते हुए त्रिशाला ने कहा कि वह धीरे-धीरे मुझे मेरे दोस्‍तों से दूर करता गया और मुझे इसका एहसास भी नहीं होने दिया। अगर मैं कभी भी बाहर जाती थी तो घर लौटकर उसे मेसेज करती थी। इस पर वह अग्रेसिव मेसेज भेजता था कि ओह, आज घर कोई देर से पहुंचा।' वो किसी के साथ भी मेरा नाम जोड़ने में सोचता नहीं था। त्रिशाला के मुताबिक, 'वह ऐसा दर्शाता था जैसे मैंने कोई ऐसा काम कर दिया जो नहीं करना चाहिए था। अब प्‍लीज यह कहने की जरूरत नहीं है कि हो सकता है कि वह मजाक कर रहा हो। नहीं, मैं उसे और उसके पास्‍ट को अच्‍छे से जानती हूं।'

    मुझे खुद पर लानत होने लगी

    मुझे खुद पर लानत होने लगी

    त्रिशाला ने कहा 'मेरे टॉक्‍सिक बिहेवियर के कारण मैं खुद के लिए नहीं खड़ी हो पा रही थी और इसीलिए वह मुझे इस तरह ट्रीट करता रहा। मैंने उसे स्‍वीकार किया। लानत है मुझ पर लेकिन मैं बढ़ी, सीखा और अब मैं यहां हूं।'

    पिता संजय दत्त के ड्रग्‍स एडिक्‍टशन के बारे में भी त्रिशाला ने खुलकर की बात

    पिता संजय दत्त के ड्रग्‍स एडिक्‍टशन के बारे में भी त्रिशाला ने खुलकर की बात

    त्रिशाला ने पिता संजय दत्त के ड्रग एडिक्शन के बारे में भी खुलकर बात की। उन्होंने इंस्‍टाग्राम पर अपने नोट में लिखा, 'जब मेरे पिता के ड्रग्स केस की बात आती है। उन्हें इस लड़ाई से हर दिन लड़ना था। भले ही वह इसका उपयोग नहीं कर रहे थे। मुझे मेरे पिता पर गर्व है कि उन्होंने इस बात को माना कि उन्हें समस्या है। उन्होंने इसके लिए उपाय भी ढूंढा। दुनिया में ऐसा कुछ भी नहीं है, जिसके बारे में शर्म किया जा सके।'

    यह भी पढ़ें: संजय कपूर की बेटी शनाया ने अपना इंस्टा अकाउंट किया पब्लिक, वायरल हुईं ग्लैमरस तस्वीरें

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+