अपने रिलेशनशिप को लेकर संजय दत्त की बेटी ने की खुलकर बात, कहा- वो मुझे समझता था 'कूड़ा'

Bollywood Hindi News: संजय दत्त की बेटी त्रिशला ने बॉलीवुड में एंट्री तो नहीं की, लेकिन वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इसके अलावा वो अपने पिता संजय दत्त की तरह हमेशा सुर्खियों में भी रहती हैं। अब उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़े कड़वे अनुभव को शेयर किया है। साथ ही बताया कि कैसे वो मुश्किल हालात से बाहर निकलीं। इसके अलावा उनकी एक इंस्टाग्राम स्टोरी खूब सुर्खियां बटोर रही है।

अपने अनुभव से बहुत कुछ सीखा

अपने अनुभव से बहुत कुछ सीखा

दरअसल त्रिशला ने इंस्टाग्राम पर Ask Me Anything सेशन शुरू किया। इस दौरान उनके एक फैन ने पूछा कि आपने अपने रिलेशन के दौरान कोई गलती की है? आप बहुत स्ट्रांग दिखती हैं, जबकि मैं बहुत वीक। इस पर त्रिशला ने लिखा कि आपके अनुभव मुश्किल वक्त से निकलने में मदद करते हैं। अपनी गलतियों की वजह से खुद को कमजोर नहीं महसूस करना चाहिए। वो खुद को परफेक्ट नहीं कहती लेकिन उन्होंने कड़वे अनुभव से बहुत कुछ सीखा है।

Recommended Video

    अपने रिलेशनशिप को लेकर संजय दत्त की बेटी ने की खुलकर बात, कहा- वो मुझे समझता था 'कूड़ा'
    डेटिंग पर कही ये बात

    डेटिंग पर कही ये बात

    उन्होंने आगे लिखा कि मैं कुछ सालों पहले जिस शख्स को डेट कर रही थी, मैं यहां डेटिंग शब्द को कोट करना चाहूंगी, क्योंकि मैं खुद को डेट कर रही थी। मैंने उसको समझाया कि साथ रहना सही रहेगा। मुझे ये याद है कि मैंने कहा था कि मैं तुम्हे एक हफ्ते का वक्त दूंगी, इस बारे में सोचने के लिए। त्रिशला के मुताबिक वो उन्हें 'कूड़े' यानी फालतू समझता था। उन्हें रोज बुरा लगता था। वो बस रोज यही सोचती थीं कि शायद किसी दिन सब सही हो जाएगा।

    शॉर्ट में बताई कहानी

    शॉर्ट में बताई कहानी

    उन्होंने कहा कि उसके दुर्व्यवहार पर विस्तार से बात करने का ये सही वक्त नहीं है। बस मैं शॉर्ट में बताती हूं कि उसने मुझे दोस्तों से अलग किया। मैंने उसे घर पहुंचकर मैसेज किया कि "मैं घर पहुंच गई हूं", इस पर उसने तंज कसते हुए लिखा कि ओह कोई घर देर से आया है। त्रिशला के मुताबिक उन्होंने उसके लिए सब कुछ किया लेकिन वो बुरा व्यवहार करता रहा। इसके बाद उन्होंने खुद पर कई सालों तक ध्यान दिया। उन्होंने कहा कि मैंने बहुत कुछ सहा, कई बार मुझे उस पर शर्म भी आई, लेकिन मैंने उन वाक्यों से बहुत कुछ सीखा और आज वो यहां पर हैं।

    ड्रग्स के सवाल पर दिया था जवाब

    ड्रग्स के सवाल पर दिया था जवाब

    पिछले साल दिसंबर में सोशल मीडिया पर त्रिशला से उनके पिता संजय दत्त के Drug Addiction पर सवाल किया गया था, जिसके जवाब में उन्होंने एक बहुत बड़ी पोस्ट लिख डाली और कहा कि 'मुझे अपने पापा पर गर्व है।

    ड्रग्स अडिक्शन के बारे में बताया

    ड्रग्स अडिक्शन के बारे में बताया

    उस दौरान उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में ड्रग्स अडिक्शन के लक्षण और इलाज के बारे में बताया था। त्रिशला ने लिखा कि जो भी इस दौर से गुजरता है, उसकी मनोस्थिति हर वक्त बदलती रहती है। ये एक क्रोनिक बीमारी है, जिसमें इंसान का खुद पर से कंट्रोल हट जाता है। ये लत छोड़ना बहुत मुश्किल है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+