सनी देओल ने उड़ाई कांग्रेस की नींद, गुरदासपुर से जीत हासिल करने पर कही ये बातें
नई दिल्ली। कांग्रेस को उम्मीद थी कि सुनील जाखड़(Sunil Jakhar) लोकसभा चुनाव(Lok Sabha Election Results 2019) में गुरदासपुर(Gurdaspur) की सीट निकाल लेंगे, लेकिन उनपर बीजेपी(BJP) के लिए लड़ रहे सनी देओल का 'ढाई किलो का हाथ' महंगा पड़ गया। बाॅलीवुड जगत में नाम कमाने के बाद सनी देओल(Sunny Deol) ने पहली बार राजनीति में कदम रखा और उन्होंने गुरदासपुर से लोकसभा की सीट लगभग अपने नाम कर कांग्रेस की नींद उड़ा दी है।

काम करने का बनाया उद्देश्य
रुझानों से यही लग रहा है कि सनी देओल पहली बार में ही शानदार जीत हासिल करने जा रहे हैं। वह अभी भी सुनील जाखड़ से 77 हजार से ज्यादा वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। सनी देओल ने अपनी जीत के रुझान पर मीडिया से बातचीत में कहा, "मुझे बहुत खुशी है कि मोदी जी जीत रहे हैं। मुझे इस बात की खुशी है कि मेरी जीत हो रही है। अब बस मेरा एक ही उद्देश्य है कि मुझे जो जीत मिली है, उसके बदले में काम करूं। अपने क्षेत्र को बेहतर बना सकूं। यही मेरी जिम्मेदारी है। लोगों ने जो प्यार दिया उससे बहुत खुशी है। मैं यहां कोई इरादा लेकर नहीं आया था, बस अपना काम करूंगा। खुश हूं कि जीत मिल रही है।"

बीजेपी का गढ़ है गुरदासपुर
सन्नी देओल के चुनावी मैदान में उतरने के लिए उनके पिता धर्मेंद्र काफी उत्साहित थे और उन्होंने इसको लेकर कहा भी था कि जीत हमारी होगी, मैं ये बात जानता हूं। बता दें कि गुरदासपुर की लोकसभा सीट बीजेपी का गढ़ रही है और इससे पहले 1998, 1999, 2004 और 2014 में विनोद खन्ना की यहां जीत हासिल की थी। आखिरी बार यहां विनोद खन्ना 136065 वोटों के साथ जीते थे। हालांकि 27 अप्रैल, 2017 को विनोद खन्ना के निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव हुए थे, जिसमें कांग्रेस के प्रत्याशी सुनील जाखड़ को यहां रिकॉर्ड मतों से जीत मिली थी।
धर्मेट ने किया ट्वीटर
बेटे की जीत से उत्साहित धर्मेंद्र ने ट्विटर पर बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फकीर बादशाह और सनी देओल को धरती पुत्तर बताया है। साथ ही लिखा है कि अच्छे दिन यक़ीनन आ गये। हालांकि जाखड़ परिवार से अच्छे संबंध होने की वजह से धर्मेंद्र पहले यह कह चुके हैं कि उन्हें पता होता कि सनी, सुनील के सामने चुनाव लड़ रहे हैं तो वो इसकी इज़ाजत नहीं देते। सुनील को वो बेटे की तरह मानते हैं। गुरदासपुर सीट से पहले स्वर्गीय एक्टर विनोद खन्ना बीजेपी के सांसद थे।












Click it and Unblock the Notifications