केजरीवाल के खिलाफ लड़ रहे सुनील यादव बोले- चुनाव बाहरी बनाम स्थानीय का

अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भाजपा के सुनील यादव

नई दिल्ली। सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार सुनील यादव ने कहा है कि ये इलेक्शन बाहरी बनाम स्थानीय का है। यादव का कहना है कि नई दिल्ली सीट से वो स्थानीय उम्मीदवार हैं जबकि केजरीवाल से यहां के लोग मिल नहीं पाते हैं। वहीं वो विधायक बनते हैं तो नई दिल्ली विधानसभा के लोगों को आसानी होगी।

Sunil Yadav BJP candidate against Arvind Kejriwal, Sunil Yadav, delhi assembly elections 2020, BJP, Arvind Kejriwal, aap, सुनील यादव, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020, दिल्ली, अरविंद केजरीवाल

सुनील यादव का कहना है, लोगों को एक स्थानीय विधायक की जरूरत है, जो उनकी समस्याओं का समाधान करे ना कि सीएम की। वे चाहते हैं कि उनका प्रतिनिधि उनके साथ रहे। अरविंद केजरीवाल ने विधायक चुने जाने के बाद इस क्षेत्र को छोड़ दिया और सिविल लाइंस में घर ले लिया। यहां के लोगों के लिए अपने विधायक से मिलना मुश्किल काम है।

सुनील यादव भारतीय जनता युवा मोर्चा के दिल्ली प्रदेशाध्यक्ष हैं। यादव पेशे से वकील हैं, जिन्हें भाजपा ने इस बार नई दिल्ली विधानसभा सीट से टिकट दिया है। वहीं आप से दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल यहां से एक बार फिर उम्मीदवार हैं। केजरीवाल बीत दो बार से नई दिल्ली विधानसभा सीट से विधायक हैं। 2013 में उन्होंने इस सीट पर तत्कालीन सीएम, कांग्रेस उम्मीदवार शीला दीक्षित को हराया था। 2015 में केजरीवाल ने कांग्रेस नेता किरण वालिया को शिकस्त दी थी

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए 8 फरवरी को मतदान होगा। 11 फरवरी को नतीजों का ऐलान किया जाएगा। चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की आज (21 जनवरी) आखिरी तारीख है। 2015 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को बड़ी जीत मिली थी। 70 में से 67 सीटें उस चुनाव में आप ने जीती थी। भाजपा को तीन सीटें मिली थीं। अन्य कोई पार्टी अपना खाता नहीं खोल सकी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+