सुवेंदु अधिकारी सहित 11 विधायक, एक सांसद और एक पूर्व सांसद भाजपा में शामिल
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में इस्तीफों का दौर जारी है। इस बीच कई टीएमसी नेताओं ने शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सदस्यता ग्रहण की। पूर्वा बर्दवान से टीएमसी सांसद सुनील मोंडल और पूर्व सांसद दसरथ टिर्की उन लोगों में शामिल हैं, जो पश्चिम मेदिनीपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए थे।

अपने दो दिवसीय दौरे पर पश्चिम बंगाल पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम मेदिनीपुर में एक रैली को संबोधित किया। इसी दौरान मंच पर टीएमसी छोड़ने वाले दर्जनों नेताओं ने बीजेपी का दामन थामा। शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में ग्यारह विधायक, एक सांसद और एक पूर्व सांसद को भाजपा में शामिल किया गया। विधायकों में, सुवेंदु अधिकारी, तापसी मोंडल, अशोक डिंडा, सुदीप मुखर्जी, सैकत पंजा, शीलभद्र दत्ता, दिपाली बिस्वास, सुकरा मुंडा, श्यामपदा मुखर्जी, बिस्वजीत कुंडू और बनर्जी मैत्री जैसे बड़े नाम शामिल थे।
Recommended Video
बीजेपी की सदस्यता लेने के बाद सुवेंदु अधिकारी ने मंच से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जोरदार हमला किया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सुवेंदु ने समर्थकों को चिट्ठी लिख उनका समर्थन भी मांगा था। बता दें कि पश्चिम बंगाल पहुंचे अमिता शाह का दो महीने के भीरत यह दूसरा दो दिवसीय दौरा है। शनिवार को उन्होंने पश्चिम मेदिनीपुर में एक रैली को संबोधित किया। राज्य की ममता सरकार पर हमला बोलते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों के लिए जो अनाज भेजा था उसे टीएमसी के गुंडे चट कर गए। गरीबों को उसमें से कुछ नहीं मिला। ममता दीदी आपको शर्म आनी चाहिए। गरीबों का अनाज आपकी पार्टी के लोग खा जाते हैं।'
यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल: अमित शाह ने किसान के घर किया दोपहर का भोजन, खाने में परोसा गया दाल-चावल












Click it and Unblock the Notifications