पश्चिम बंगाल: अमित शाह ने किसान के घर किया दोपहर का भोजन, खाने में परोसा गया दाल-चावल
नई दिल्ली। Amit Shah in West Bengal: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव, 2021 के लिए अभी से राजनीतिक बिसात बिछनी शुरू हो गई है। इसी क्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) दो महीने से भी कम समय में दूसरी बार पश्चिम बंगाल पहुंचे हैं। अपने दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे अमित शाह ने शनिवार को पूर्वी मिदनापुर के बलिजुरी गांव में एक किसान के निवास पर भोजन किया। उनके साथ भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और राज्य भाजपा प्रमुख दिलीप घोष ने भी भोजन किया।
Recommended Video

बीजेपी दिग्गजों की किसान के घर भोजन करते कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं जिसमें देखा जा सकता है कि गृह मंत्री अमित शाह, कैलाश विजयवर्गीय और दिलीप घोष जमीन पर बैठकर दोपहर का भोजन कर रहे हैं। बता दें कि अपनी यात्रा के दौरान बीजेपी के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री अमित शाह बीजेपी के किसान आउटरीच कार्यक्रम में विवादास्पद कृषि कानूनों के बारे में जागरूकता भी फैलाएंगे। बता दें कि अमित शाह से कुछ हफ्ते पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी सीएम ममता के गढ़ में कार्यकर्ताओं को संबोधित करने पहुंचे थे।
पश्चिम बंगाल के दूसरे दौरे पर अमित शाह 19 दिसंबर को आयोजित एक रैली संबोधित करने के सिलसिले में मिदनापुर पहुंचे हैं। रैली को संबोधित करने के बाद अमित शाह ने बंगाल के किसान सनातन सिंह से मुलाकात की और उन्हीं के आवास पर दोपहर का भोजन भी किया। बीजेपी दिग्गजों के भोजन के बाद सनातन सिंह ने कहा, 'क्लब के सदस्यों ने मुझे सूचित किया कि अमित शाह मेरे घर पर दोपहर का भोजन करेंगे। मैं वास्तव में इस बारे में बहुत खुश हूं। मैंने कभी उम्मीद नहीं की थी कि मैं अपने जीवन में ऐसा दिन देखूंगा। मैं किसान हूं। मैं गरीब हूं, उन्हें ज्यादा कुछ नहीं परोस सकता था इसलिए मैंने उन्हें दोपहर के खाने में चावल और दाल परोसा।'
स्वामी विवेकानंद को दी श्रद्धांजलि
बता दें कि शनिवार को कोलकाता पहुंचे के बाद गृह मंत्री ने सबसे पहले रामकृष्ण मिशन आश्रम में स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि दी। अपने दौरे को लेकर उन्होंने कहा, 'आज मेरे लिए सौभाग्य और आनंद का विषय है कि मैं उस जगह पर आया हूं जो न केवल भारत, बल्कि पूरी दुनिया के लिए चेतना जागृत करने की जगह है। स्वामी जी वो शख्सियत थे जिन्होंने आधुनिकता और अध्यात्म को जोड़ने का काम किया। मैं यहां से नई चेतना प्राप्त करके जा रहा हूं।












Click it and Unblock the Notifications