Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

हमले के बाद धरने पर बैठे सुखबीर बादल, पुलिस प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

हमले के बाद धरने पर बैठे सुखबीर बादल, पुलिस प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

नई दिल्ली। पंजाब के जलालाबाद में मंगलवार को शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसा हुई है। जलालाबाद कोर्ट कॉम्पलैक्स में नगर काउंसिल के नामांकन के दौरान ये हिंसा हुई है। पत्थरबाजी के अलावा फायरिंग होने की भी बात सामने आई है। जिसमें अकाली दल के तीन कार्यकर्ता भी जख्मी हैं। हिंसा के बाद सुखबीर बादल घटनास्थल पर ही धरने पर बैठ गए हैं। सुखबीर बादल ने कांग्रेस नेताओं के अलावा पुलिस प्रशासन पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं और स्थानीय थाने के एसएचओ पर कार्रवाई ना होने तक धरने पर बैठने की बात कही है।

Recommended Video

    Punjab: Jalalabad में Sukhbhir Singh Badal की गाड़ी पर हमला, Firing भी हुई | वनइंडिया हिंदी
    Sukhbir Singh Badal dharna in protest against the attack on his vehicle in Jalalabad punjab

    धरने पर बैठे सुखबीर बादल ने कहा है कि कांग्रेस के जिन लोगों ने उन पर हमला किया, उनकी मदद पुलिस कर रही थी। उन्होंने स्थानीय थाना एसएचओ के निलंबन और उनके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज करने की मांग की है। बादल ने कहा है कि कांग्रेस के लोगों को लगता है कि वो गोली चलाकर अकालियों को डरा देंगे तो वो गलत सोच रहे हैं।

    फाजिल्का के एसएसपी हरजीत सिंह ने सुखबीर सिंह बादल की गाड़ी पर हुए हमले की घटना को लेकर कहा है कि पुलिस जांच कर घटना में जो भी लोग शामिल है उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी। किसी को भी छोड़ा नहीं जाएगा।

    अकाली सांसद और सुखबीर बादल की पत्नी हरसिमरत कौर ने कहा है कि पंजाब में जिस तरह का गुंडाराज है, मेरा ख्याल है अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने का कोई हक नहीं है। पंजाब को आज गैंगस्टर चला रहे हैं। जिन लोगों को जेड प्लस की सुरक्षा मिली हुई है उनका ये हाल है तो आम जनता का क्या हाल होगा? आप समझ सकते हैं।

    अकाली दल यूथ प्रमुख परमबंस सिंह रोमाना ने कहा है कि जलालाबाद एसडीएम कार्यालय के बाहर जिन लोगों ने बादल पर हमला किया, उनका नेतृत्व कांग्रेस विधायक का भाई और बेटा कर रहा था। अकाली नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा है कि कांग्रेस विधायक के बेटे ने गुंडों के साथ सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला कर पत्थरों से उनकी गाड़ी तोड़ी है। यह लोकतंत्र को शर्मशार करने वाला है। कांग्रेस विधायक और उनके बेटे पर मुकदमा दर्ज करके जेल भेजा जाए।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+