जेल में बंद ठग सुकेश चंदेशेखर ने वैलेंटाइन डे पर क्‍या सच में जैकलिन को दिया करोड़ों का तोहफा?

जेल में बंद बिजनेसमैन अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को एक भावुक पत्र लिखा है। इसमें उसने दावा किया है कि उसने जैकलिन फर्नांडीज को एयरबस एच-सीरीज का एक लग्जरी हेलीकॉप्टर गिफ्ट किया है। उन्होंने 14 फरवरी, 2026 की तारीख वाले एक लव लेटर के ज़रिए अपना गहरा प्यार, पछतावा और अटूट समर्पण का इजहार किया।

'My Baby Bomma...लिखा भावुक लव लेटर

'माय बेबी बोम्मा जैकलिन' संबोधन से शुरू यह पत्र 'टू, जैकलीन फर्नांडीज' को संबोधित है, जिस पर 'फ्रॉम, सुकेश चंद्रशेखर' के हस्ताक्षर हैं। सुकेश ने लिखा कि उन्हें "लोहे की ठंडी सलाखों" से अलग होने का एहसास होता है और वह उन्हें बहुत याद करते हैं।

सुकेश ने अपनी वजह से हुई जैकलीन की कानूनी और सार्वजनिक शर्मिंदगी के लिए माफी मांगी। उन्होंने आगे कहा, 'हर धड़कन आज हमारे बीच की दूरी का एहसास कराती है। कुछ भी हमारे प्यार को तोड़ नहीं सकता।'

Sukesh Chandrashekhar gifts Jacqueline Fernandez

'तुम मेरी हो और हमेशा मेरी ही रहोगी'

चंद्रशेखर ने गहरा पछतावा व्यक्त करते हुए जल्द सब कुछ ठीक कर 'शांति बहाल' करने का वादा किया है। जहां उन्होंने लिखा, 'तुम मेरी हो और हमेशा मेरी ही रहोगी।' अपने प्यार को अद्वितीय बताते हुए, सुकेश ने इसकी तुलना इतिहास की प्रसिद्ध प्रेम कहानियों रोमियो-जूलियट, हीर-रांझा, लैला-मजनूं और एंथनी-क्लियोपेट्रा जैसी महान प्रेम कहानियों से की। गई।

सुकेश ने लिखा, "मेरी बेबी, तुम मेरी हो और केवल मेरी, हमेशा के लिए मेरी आत्मा में अंकित हो। कोई और पुरुष कभी तुम्हारे दिल के एक अंश पर भी दावा नहीं कर सकता।" इसी पत्र में सुकेश ने दावा किया कि "तूफान" अपने अंत के करीब है और उन्होंने "सब कुछ सुलझाने" तथा "आपको मिलने वाली शांति बहाल करने" की कसम खाई।

Sukesh Chandrashekhar

एयरबस-एच सीरीज हेलीकॉप्टर की बताई खूबियां

सुकेश ने दावा किया कि 'एयरबस-एच सीरीज हेलिकॉप्टर' बेहद लग्जरी और कस्टमाइज्ड है, जिसके अंदर-बाहर जैकलिन के नाम के अक्षर 'JF' उकेरे गए हैं। उन्होंने बताया कि यह हेलिकॉप्टर उनके 'जेट और यॉट' से भी मेल खाता है, जिससे जैकलिन फिल्म शूट या मुंबई के ट्रैफिक से ऊपर उड़ान भर सकेंगी।

sukesh

हेलीकॉप्टर मैंने अपनी कड़ी मेहनत की कमाई से खरीदा

सुकेश ने यह साफ किया कि हेलिकॉप्टर उनकी 'कड़ी मेहनत की कमाई' से खरीदा गया है, न कि किसी कथित अपराध से। हालांकि, इस पत्र या कथित तोहफे पर जैकलिन फर्नांडीज की ओर से अब तक कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। सुकेश पहले भी जेल से जैकलिन को ऐसे कई पत्र भेज चुके हैं, जिनमें वे खुद को निर्दोष बताते रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+