वैलेंटाइन के बाद अब होली पर उमड़ा सुकेश का जैकलीन के लिए प्यार, जीवन में फिर से रंग भरने का किया वादा
होली पर जेल से एक्ट्रेस जैकलीन के लिए महाठग सुकेश ने लेटर लिखा है, जिसमें उसने लिखा कि मैं तुम्हारे लिए किसी भी हद तक चला जाऊंगा।

Sukesh Chandrashekar: वैलेंटाइन के बाद अब दिल्ली के जेल में बंद महाठग सुकेश ने बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज को होली विश की है। करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले सुकेश चंद्रशेखर का एक नया लेटर मीडिया में आया है, जिसमें उसने होली के त्योहार पर जैकलीन फर्नांडिज को मिस करते हुए अपनी भावनाओं का इजहार किया है। सुकेश ने जैकलीन से उसकी जिंदगी में फिर से रंग भरने का वादा किया है।
फोर्टिस के पूर्व प्रमोटर की पत्नी से 200 करोड़ रुपये से ज्यादी की ठगी के आरोपों का सामना कर रहे तिहाड़ जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन फर्नांडीज को एक लेटर लिखकर उन्हें होली की शुभकामना दी है। लेटर में सुकेश ने मीडिया, फैमिली, सपोटर्स और हेटर्स के बारे में लिखा है।
इस लेटर में एक्ट्रेस के बारे में लिखते हुए सुकेश ने कहा, "मैं सबसे शानदार, अद्भुत इंसान, मेरी हमेशा-खूबसूरत जैकलीन को भी होली की शुभकामनाएं देता हूं। रंगों के इस त्योहार होली के इस दिन पर मैं आपसे वादा करता हूं कि आपके जो रंग फीके पड़ गए या गायब हो गए हैं, उन्हें 100 गुना करके आपको वापस करूंगा। इस साल पूरी चमक के साथ। मैं इसे सुनिश्चित करूंगा और यह मेरी जिम्मेदारी है।"
जैकलीन के बारे में आगे सुकेश ने लिखा कि "तुम्हें पता है कि मैं तुम्हारे लिए हर हद तक पा लूंगा, मेरी बेबी गर्ल। आई लव यू माय बेबी, मुस्कुराते रहो। आप अच्छी तरह जानते हैं कि आप मेरे लिए क्या मायने रखते हैं और आप मेरे लिए कितना मायने रखते हैं। लव यू माय प्रिंसेस।" हालांकि यह पहली बार नहीं है, जब सुकेश ने अपनी भावनाओं का खुलेआम इजहार किया हो। इससे पहले सुकेश ने एक्ट्रेस को वेलेंटाइन डे की बधाई भी दी थी, जब उसे अदालत में पेश किया जा रहा था।












Click it and Unblock the Notifications