सुहाना खान का वीडियो हुआ वायरल, बर्फ पर दोस्तों संग जमकर नाचीं शाहरुख खान की बेटी

नई दिल्ली। बॉलीवुड के 'किंग खान' शाहरुख खान के एक्सप्रेशन के तो लाखों दिवाने हैं लेकिन उनकी बेटी सुहाना खान भी इस मामले में अपने पापा से कुछ कम नहीं हैं। इसका सबूत हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में दिखाई दिया जहां सुहाना अपने दोस्तों के साथ बर्फ पर मस्ती करतीं नजर आई। इस दौरान सुहाने ने डांस मूव्स भी दिखाए और कैमरे को किस भी किया। सुहाना का दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

दोस्तों के साथ मस्ती करती दिखीं सुहाना

दोस्तों के साथ मस्ती करती दिखीं सुहाना

दरअसल, सुहाना इन दिनों न्यूयॉर्क में छुट्टियां मना रही हैं उन्होंने अपने दोस्तों के साथ एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। इसमे सुहाना डांस करती नजर आ रही हैं, वहीं उनकी पीछे कई लोग बर्फ पर मस्ती करत दिखाई दे रहे हैं। इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर होते ही इसे 3 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। सोशल मीडिया पर एक्टव रहने वाले सुहाना अक्सर अपने दोस्तों के साथ फोटो और वीडियो शेयर करत रहती हैं।

न्यूयॉर्क में एक्टिंग सीख रही हैं सुहाना

न्यूयॉर्क में एक्टिंग सीख रही हैं सुहाना

वायरल हो रहे वीडियो में सुहाना खान टॉप और जैकेट पहना हुआ है, वह सिंपल और क्यूट दिखाई दे रही है। सुहाना अपने पापा शाहरुख खान के बेहद करीब है वह अपनी सारी बातें उनसे शेयर करती हैं। करियर की बात करें तो वह अभी न्यूयॉर्क में ही फिल्म मेकिंग सीख रही हैं। सुहाना ने इंग्लैंड के ससेक्स के आर्डिंगली कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है वह अपनी पढ़ाई पूरी कर के फिल्मी दुनिया में अपना करियर बनाना चाहती हैं।

शाहरुख खान ने बेटी के लिए कही ये बात

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी बेटी सुहाना पढ़ाई पूरी करने के बाद एक्ट्रेस बनना चाहती हैं। शाहरुख ने कहा कि वह सुहाने के सपने पुरे करने में उनको सपोर्ट करेंगे। बता दें कि, सोशल मीडिया पर सुहाना के लाखों फॉलोवर्स हैं कुछ दिन पहले ही उनकी एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें वह न्यूयॉर्क फिल्म एकेडमी में एक्टिंग करती हुई नजर आ रही थीं।

यह भी पढ़ें: मेट्रो में सफर करते समय कैमरे में कैद हुईं सारा अली खान, कोई पहचान ना ले इसलिए एक्ट्रेस ने किया ये काम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+