VIRAL: लंदन के नाइट क्लब में दिखा सुहाना खान का स्टाइलिश अंदाज, मां गौरी ने शेयर की फोटो

शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान भले ही बॉलीवुड से दूर विदेश में पढ़ाई कर रही हों, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग दिनोंदिन बढ़ती ही जा रही है। जैसी ही सुहाना की कोई भी तस्वीर आती है, वो सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो जाती है। जैसी की सुहाना की ये तस्वीर हो गई है।

Suhana Khan

नई दिल्ली। शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान भले ही बॉलीवुड से दूर विदेश में पढ़ाई कर रही हों, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग दिनोंदिन बढ़ती ही जा रही है। जैसी ही सुहाना की कोई भी तस्वीर आती है, वो सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो जाती है। जैसी की सुहाना की ये तस्वीर हो गई है। हाल ही में सुहाना कि एक फोटो उनकी मम्मी गौरी खान ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की। बस फिर क्या था, देखते ही देखते सुहाना कि ये फोटो वायरल हो गई।

लंदन के क्लब से सुहाना की फोटो वायरल

लंदन के क्लब से सुहाना की फोटो वायरल

सुहाना खान बॉलीवुड के सबसे पॉप्यूलर स्टार किड्स में से एक हैं। उनकी मम्मी गौरी खान अक्सर सुहाना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में गौरी खान ने एक नाइट क्लब से सुहाना की फोटो शेयर की जिसमें उनका स्टाइलिश अंजाद देखने को मिल रहा है। इस फोटो में सुहाना के साथ गौरी की अच्छी दोस्त काजल आनंद भी नजर आ रही हैं। साथ में एक और महिला खड़ी हैं।

इस कारण भी चर्चा में रहीं थीं सुहाना

इस कारण भी चर्चा में रहीं थीं सुहाना

ये फोटो लंदन के एक नाइट क्लब की है जहां सुहाना शॉर्ट्स, लेदर जैकेट और लॉन्ग बूट्स में नजर आईं। सुहाना खान हाल ही में तब खूब चर्चा में आईं थीं जब उनका नाम पापा शाहरुख की आईपीएल टीम केकेआर के एक खिलाड़ी से जुड़ा था। चर्चा थे कि सुहाना का दिल केकेआर के खिलाड़ी शुभमन गिल पर आ गया है और उन्हें वो काफी अच्छे भी लगते हैं।

मैच के बाद दोनों करते थे खूब बातें!

मैच के बाद दोनों करते थे खूब बातें!

खबरें तो यहां तक आईं थीं कि मैचों के बाद सुहाना और शुभमन को काफी बातें भी करते देखा गया था। अब अगर ये खबर सच है तो पापा शाहरुख का रिएकशन इसपर देखने लायक होगा। सुहाना की बात करें तो वो फिलहाल विदेश में अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं। हाल ही में 22 मई को अपना जन्मदिन मनाने के लिए वो भारत आईं थीं। सुहाना बॉलीवुड में जाना चाहती हैं, लेकिन शाहरुख ने साफ कह दिया है कि उनके बच्चे पहले पढ़ाई पूरी करेंगे, फिर फिल्मों में कदम रखेंगे।

ये भी पढ़ें: शाहरुख ने अपनी बेटी के 18वें जन्मदिन पर लिखा खास संदेश, सोशल पर वायरल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+